Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी शिर्ष नेता मधेस की ओर, आन्दोलन प्रभावकारी बनाने का निर्णय

 

mdजुलाई २३, काठमाडू । मसौदा उपर के सुझाव संकलन विरुद्ध मधेस मे हुए आन्दोलन को संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा ने निरन्तरता देने का निर्णय किया है । मोर्चाद्वारा किया गया बैठक में यह निर्णय लिया गया  है । बैठक मे मोर्चा के शिर्ष नेतागण कल्ह बिहीबार को मधेस जाने का कार्यक्रम भी तय किया गया है । मोर्चा के चारों अध्यक्ष द्वारा विरगंज, भैरहवा, जनकपुर और विराटनगर की आमसभा मे सामुहिक रुप से सम्बोधन करने का भी निर्णय लिया गया है । ७ गते विरगंज, ८ गते भैरहवा, १० गते जनकपुर और ११ गते विराटनगर मे आमसभा का आयोजन होने की जानकारी मोर्चा ने दी है । आमसभा सम्पन्न करने के बाद विराटनगर से ही थप आन्दोलन के कार्यक्रम घोषणा करने की रणनीति मोर्चा की है । मधेस मे आन्दोलन को कैसे प्रभावकारी रुप से आगे ले जाना है इसपर नेताओं ने अपना गृहकार्य सुरु कर दिया है ।
मोर्चा नें चार दलों के बिच हुए १६ बुँदे सहमति को शुरु से ही विरोध करते आ रहा है और मोर्चा मे आबद्ध पार्टीयों संविधान के मस्यौदा उपर अपना फरक मत संविधानसभा मे दर्ता भी कर दिया है । पुलिस द्वारा किये गये व्यापक दमन की भत्र्सना करते हुए आन्दोलन को सफल बनाने का निर्णय भी लिया गया है |  झडप मे  घायल हुए लोगों  को तत्काल निशुल्क उपचार करने का माग भी किया है । उपेन्द्र यादव नेतृत्व के संघीय समाजवादी फोरम, महन्थ ठाकुर नेतृत्व के तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी, राजेन्द्र महतो नेतृत्व के सदभावना पार्टी और महेन्द्र यादव नेतृत्व के तराई मधेस सदभावना पार्टी मोर्चा में आबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *