Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में बच्चा दिनेश साह की स्थिति गम्भीर, बन्द यथावत

 

jnk1कैलास दास, जनकपुर । २२ जुलाई | प्रारम्भीक मसौदा उपर सुझाव संकलन के विरोध में किया गया बन्द के कारण मंगलवार भी जनकपुर तनाव ग्रस्त रहा ।

मंगलवार सुबह से मधेश अधिकार संघर्ष समिति, संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा और नेपाल सदभावना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग प्रदर्शन कर जनकपुर बन्द कराया था ।

बन्द के क्रम में प्रदर्शनकारी और प्रहरी बीच जगह जगह पर झड्प हुई थी । शिवचौक, जनकचौक, जानकी चौक सहित के स्थान में प्रहरी और प्रदर्शनकारी बीच पत्थर फेका फेक हुआ था । उसी क्रम में प्रहरी ने आधा दर्जन से ज्यादा आश्रु ग्यास छोडा था जिससे जनकपुर का वातावरण तनाव ग्रस्त हो गया । झड्प के क्रम में आधा दर्जन प्रदर्शनकारी भी घायल हुये है तो एक बच्चा सख्त घायल है । घायल बच्चा को जनकपुर अञ्चल अस्पताल में उपचार सम्भव नही होने पर उन्हे विराट नगर रेफर कर दिया गया है ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल के सह-महासचिव कौशलेन्द्र शर्मा ने दिया इस्तीफा

महावीर चौक स्थित मनोज साह के लडका दिनेश साह को पुलिस ने मरनासन अवस्था में पिटा है ।

झडप में मधेश अधिकार संघर्ष समिति का संयोजक सरोज मिश्र, नेपाल सदभावना पार्टी jnk3का विवेक कर्ण, संजिव झा, भविन्द्र साह, मनोज साह, रोशन ठाकुर, भोगेन्द्र मण्डल, राजकुमार पूर्वे, उदय यादव, सुरेश सहनी, सुनिता दास, शशिकला अन्सारी, महेन्द्र साह, राम सागरसाह, राम सोभित साह, जह्ुर साफिक, राघवेन्द्र चौधरी, कलाम अन्सारी घायल हुआ है ।

यह भी पढें   सरकार गिराने के लिए अग्रगामी मोर्चा नहीं हुआ गठन-प्रभु साह

मास के संयोजक मिश्र घर जाते वक्त प्रहरी उपरीक्षक गणेश बहादुर थापा ने उन्हे रोककर बातचित कर रहे समय में पिछे से प्रहरी ने लाठी प्रहार कर घायल कर दिया । प्रहरी को बढते जादती के विरोध में बुधवार भी जनकपुर बन्द का आव्हान किया गया । बुधवार सुबह से ही बन्द का प्रभाव देखा जा रहा है ।jnk2jnk4

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com