Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार शुभसंवत् 2082

 

नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदसुप्रभातम्।।*
*युगल प्रसादे, आचार्य भावे,*
*शिक्षा सदन उच्चतर माध्यमिके,*
*आचार्य राधाकान्तं कृतं वै,*
*गणेश कृपया, दिवसम्
नमामि।।*
नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम: ।।
नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च ।
नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2082
शाके:-1947
उत्तरायण याम्य गोल:*
*ऋतु:-*
*सौर्य फाल्गुन मास की प्रविष्टे 29,…*
चंद्रमाह:- चैत्र
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *एकादशी *समस्त*
नक्षत्र:- उत्तराषाढ़ रात्रि 2:47 उपरांत श्रवण,
योग:- वरीयान दिन में 9:01 तक उपरांत परिघ,
करण:- बव एवं बालव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:05,
सूर्यास्त : संध्या 05:55,
सूर्य :- *रात्रि 3:47 यावत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे कुम्भ राशौ उपरांत मीन राशौ च रवि*
*कल से चैती खरमास आरम्भ हो जाएगा*
चंद्रमा :- *प्रातः 7:25 यावत धनु राशौ उपरांत मकर राशौ च चन्द्र:*
*आज की ग्रह स्थिति*

*कुम्भे भौम बुधश्चैव,
मिथुने देव वृहस्पति।*
मीने चैव भृगु नंदन, शनि मीनस्थितो तथा।।*
*कुम्भे राहु: समाभावे, सिंहे केतु प्रसीदतु।*
*शिवम् करोतु कल्याणम्, पंचांग पाठकेषु च।।*

*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:23 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*

*आज पाप मोचनी एकादशी व्रत के नहाय खाय में प्रातः स्नान पूर्वक श्री गणेश, विष्णु, एवं श्री शिव दुर्गा पूजन, विष्णु शिवात्मिकाभिषेक, महामृत्युंजय जप पूजन अभिषेक, श्री हनुमान जी एवं श्री शनि देव का दर्शन पूजन सहस्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप श्रेष्ठ माना जायेगा। आज रात्रि में शनिदेव कि विशेष पूजन में तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम आदि का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।*

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 9 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवा यां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशि फल:-*

*🐏 मेष राशि:-*
आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। आराकाशा के अनुसार कार्यक्षेत्र में साथी सहयोग करेंगे। रूके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। आप किसी का तन मन धन से मदद कर सकते हैं।

*🐂 वृषभ:-*
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आराकाशा के अनुसार कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। नौकरी में ट्रासंफर का भय बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा और संभव हो सके तो घर से बाहर न निकलें। आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं जो आपका बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं। आज गुरू मंत्र का जप करें।

*👫 मिथुन:-*
आज आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। आराकाशा के अनुसार विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। अपने कार्यस्थल में ट्रासंफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा।

*🦀 कर्क:-*
जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। घरेलू स्तर पर आपको काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। संभव हो तो बाहर निकलने से बचें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढें   उप सभामुख चयन के लिए आज उम्मीदवारी दर्ता

*🐅 सिंह:-*
मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। आराकाशा के अनुसार मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। नौकरी की तलाश आपकी पूरी होगी लेकिन उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

*🧕 कन्या:-*
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें। आराकाशा के अनुसार प्रिय वस्तु की हानि का योग है। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता है।

*⚖️ तुला:-*
आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। आराकाशा के अनुसार बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों से परामर्श करते रहें।

*🦂 वृश्चिक:-*
मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा। आराकाशा के अनुसार सुअवसर को हाथ से न जाने दें। व्यापार-व्यवसाय की तरफ नजर रखना आज आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुरसत नहीं मिलेगी।

*🏹 धनु:-*
प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है एवं भविष्य की चिंता सताएगी। आराकाशा के अनुसार किसी चीज के पाने के लिए आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर मन दुविधा में हो सकता है। सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।

यह भी पढें   पानी का रंग : विनोदकुमार विमल

*🐊 मकर:-*
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। धैर्य पूर्वक शांत रहने से सभी कार्य अच्छा से हो जायेगें। वाद-विवाद से बचें। अन्यथा कम लाभ की स्थिति बन सकती है। और मन में निराशा उत्पन्न होगी। आराकाशा के अनुसार आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही कुशलता का सूचक होगा।

*🍯 कुंभ:-*
कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। आराकाशा के अनुसार अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा, भाइयों या मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। व्यस्तता के बीच प्रेम संबंधों के लिए समय निकाल पाएंगे, मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा।

*🐟 मीन:-*
शुभाशुभ दोनों प्राकर के फल मिलेंगे। संघर्ष का अंत सुखद रहेगा। आराकाशा के अनुसार विरोधी षड्यंत्र रचेंगे लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्गों से स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनो के साथ उत्तम समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ सामाजिक विषयों पर परिचर्चा में भाग लेंगे, सभी आपके दृष्टिकोण का सम्मान करेंगे।
*आपका दिन मंगलमय हो*
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी, आप मेरी विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*!!शास्त्र संग्रह के साथ महादेव की कृपा से आपके उत्तम आयु आरोग्यता, पद, प्रतिष्ठा, संपूर्ण कुशलता एवं आपका साथ, आपका विकाश, एवं आपके कुशलता के कामना के साथ, व्रत पूजन अभिषेक में सदैव तत्पर आपका…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*कार्यालय*
*!!शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम!!*
*अहर्निशं सेवा महे)*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *