Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्की आयोग के प्रतिवेदन को गुपचुप रखना विडंबना है – प्रदीप पौडेल

 

काठमांडू, चैत्र ९ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप पौडेल ने सरकार से मांग की है कि गौरीबहादुर कार्की आयोग के प्रतिवेदन को सार्वजनिक करें । जेन जी आंदोलन के क्रम में भाद्र २३ और २४ गते की घटनाओं की जाँच के लिए आयोग गठन को लम्बा समय हो चुका है लेकिन सरकार ने अभी तक प्रतिवेदन सार्वजनिक नहीं कर चुपचाप रखना विडंबना है । इसने आशंका को जन्म दिया है ।
उन्होंने कहा कि भाद्र २३ और २४ गते को जेन जी आन्दोलन के अनुसंधान के लिए गौरीबहादुर कार्की के नेतृत्व में आयोग बनाया गया, आयोग ने अनुसंधान कर प्रतिवेदन सौंप भी दिया है लेकिन अंतरिम सरकार ने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है । सार्वजनिक नहीं करने के कारण बहुत तरह के शंका,उपशंका की स्थिति बन रही है ।
उन्होंने प्रश्न खड़ा किया है कि आखिर क्या कारण है कि जिसकी वजह से कार्की आयोग के प्रतिवेदन को सार्वजनिक नहीं हो पा रहा है ? ये क्यों सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है ? उनका कहना है कि ‘अब तो अंतरिम सरकार का समय भी समाप्त होने वाला है । जाने का समय हो गया है लेकिन प्रतिवेदन सार्वजनिक नहीं कर सरकार अपने कर्तव्य से क्यों विमुख हो रही है ? उन्होंने कहा ‘ आयोग द्वारा दिए गए प्रतिवेदन को सार्वजनिक करना सरकार का दायित्व और जिम्मेदारी दोनों है । इसे गुपचुप रखना विडंबना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *