Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

(कपिलवस्तु समाचार) मधेश की भूमि खसवादी शासकों ने छीना है : राजेन्द्र महतो

 

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु, भदौ १९ |

1सद्भावना पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष एवम् संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के नेता राजेन्द्र महतो ने मधेश की भूमि छीनने का आराप खसवादियों पर लगाया है । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा द्वारा किए गए तौलिहवा में आयोजित बृहत सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह आरोप लगाया है । विगत मों मधेशी मोर्चा सँग हुए सम्झौता को कार्यान्वयन न कर के , मधेश को अधिकार सम्पन्न और स्वायत्त मधेश बनाने के सम्झौता अनुसार काम न कर के एक जिला विकास समिति जितना भी अधिकार नहीं देने के कारण मधेश आन्दोलन करने पर बाध्य हुआ है ।

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के आज तौलिहवा में आयोजित बृहत विरोध सभा सम्पन्न हुआ । संघीय समाजवादी फोरम के केन्द्रीय सदस्य शहसराम यादव की अध्यक्ष्ता तथा सद्भावना पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राजेन्द्र महतो की प्रमुख अतिथ्यता में हुए विरोध सभा में संघीय समाजवादी फोरम के केन्द्रिय उप महासचिव तथा सभासद् अभिषेक प्रताप शाह , तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के सभासद बृजेश कुमार गुप्ता , ईश्वर दयाल मिश्रा , सद्भाना पार्टी के सभासद नरसिंह चौधरी , केन्द्रिय सदस्य रविदत्त मिश्रा , नेपाल सद्भावना पार्टी की अमृता अग्रहरी , संघीय समाजवादी फोरम के केन्द्रिय सदस्य ईशरार अहमद खाँ , जिल्ला सदस्य डा. रसिद खाँ , संदिप पाण्डे , दिपक पाण्डे , तराई मधेश सद्भावना पार्टी के केन्द्रिय सदस्य मोहम्मद हई , तमालोपा के धर्मबहादुरलाल श्रीवास्तव , मधुसुदन चौधरी लगायत के केन्द्र तथा जिला तह के नेताओं की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

2आज के विरोध सभाको सम्बोधन करने वाले अधिकांश नेताओं ने कहा कि अब मधेशी को अधिकार लेने से कोई नहीं रोक सकता । स्वायत्त मधेश एक प्रदेश के लिए शहादत प्राप्त शहीदों के प्रति सम्बेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनकी शहादत से मधेशियों को अवश्य अधिकार मिलेगा । मधेशी जनता अधिकार के लिए सडक में आए हैं और इन्हें रोकने की काशिश नहीं करे यह आन्दोलन बिना अधिकार प्राप्त किए समकापत् होने वाली नहीं है । सरकार् के द्वारा किए गए दमन का कड़ा विरोध किया । आज के बृहत विरोध सभा में कम से कम २५ हजार मधेशीयों की जनसहभागिता थी ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

 

कपिलवस्तु के तौलिहवा में आज मधेश शिक्षक एकता केन्द्र ने विशाल विरोध रैली निकाला ।।

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु

भदौ १९

sikxak 1कपिलवस्तु के तौलिहवा में आज मधेश शिक्षक एकता केन्द्र ने विशाल विरोध रैली निकाला । निरन्तर २४ दिन के बन्द के कारण बालकबालिका शिक्षा से वंचित हैं । सरकार को तत्काल सम्बोधन करना चाहिए उनकी यही माँग थी । विशाल शिक्षकों के विरोध रैली में जिला भर के हजारों शिक्षक शिक्षिकाओं की सहभागिता थी । जिला के श्री रत्न राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरु हुए विरोेध सभा रैली मधेश सरकार जिन्दावाद , मधेश की मांग पूरी करो , बाल अधिकार हनन् करने नहीं मिलेगा , मधेश आन्दोलन जारी है , जैसे विभिन्न नारा जुलुस के साथ नगर परिक्रमा किया था । नारा जुलुस के बाद गौढी चोक में आकर कोण सभा में परिणत हुआ । सभा को मधेश शिक्षक एकता केन्द्र के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने सम्बोधन करते हुए कहा , मधेश की मांग जायज है । मधेश शिक्षक एकता केन्द्र के मधेश आन्दोलन प्रति पूर्ण समर्थन तथा एक्बद्धता रहने की जानकारी दी ।

यह भी पढें   भिमफेदी गाँवपालिका–९ अघोर बाजार के नजदीक सड़क धसा

उन्हों कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिला तो लड कर हासिल करेंगे । छात्रों के भविष्य की चिन्ता है किन्तु अगर मधेश ही नहीं रहा तो शिक्षा का क्या काम । आज के मधेश शिक्षक एकता केन्द की रैली तथा विरोध में जिला के विभिन्न शिक्षक संघ सङ्गठन के मधेशी शिक्षकों की भी उपस्थिति थी । खास कर मधेश आन्दोलन को समर्थन तथा सहयोग के लिए कल ३५ सदस्यीय सङ्घर्ष समिति गठन की गई थी । शिक्ष्क पिछले एक सप्ताह से समर्थन देते हुए विभिन्न कार्यक्रम करते आ रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com