Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा द्वारा कपिलवस्तु के नेपाल भारत की सीमा नाका ठप

 

दिलिप कुमार यादव, कपिलवस्तु, असोज ७ |

khunuwa naka band. 2संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा ने आज कपिलवस्तु के नेपाल भारत का सम्पूर्ण नाका पूर्ण रुप से ठप कर दिया है । संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा के बैठक ने आम हड़ताल को कायम रखते हुए नेपाल भारत का नाका बन्द और राजमार्ग बन्द कराने की घोषणा की थी । उसी कार्यक्रम अन्तरगत आज कपिलवस्तु के कृष्णनगर, मर्जादपुर और चाकरचौडा के नाका मोर्चा को कार्यकर्ताओं ने बन्द कराया है । आज सुबह से ही नेपाल भारत सीमा नाका से कोई सवारी साधन नहीं चली है । मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दो घण्टा तक पैदल और साइकल यात्री सब पर भी रोक लगाया था । उन्होंने मधेशी एकता जिन्दावाद , खस शासक मुर्दावाद मधेश स्वायत्त प्रदेश घोषणा कर आदि नारा लगाया था ।

नेपाल का संविधान २०७२ मधेश विरोधी और मधेशी का कोई भी हक अधिकार को सम्बोधित नहीं किया है आरोप लगाते हुए विगत ४३ दिन से कपिलवस्तु लगायत मधेश के २० जिला में आमहड़ताल जारी है । स्वायत्त मधेश प्रदेश, जनसङ्ख्या के आधार में निर्वाचन क्षेत्र , राज्य के हरेक निकाय में समानुपातिक सहभागिता , नागरिकता जैसे मुख्य मुद्दा को लेकर मधेश केन्द्रित दल आन्दोलन करते आ रहे हैं । मधेश की मांग सम्बोधन नहीं होने तक आन्दोलन जारी रहने की चेतावनी मोर्चा के नेताओं ने दी है । आन्दोलन के क्रम में अब तक ४५ लोगों ने अपनी जान गंवाई है इसके बाद भी सरकार मधेश को सम्बोधन करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है । मधेश आन्दोलन दिनप्रतिदिन सश्क्त होने के कारण जनजीवन कष्टकर होता जा रहा है ।

khunuwa naka bandसंयुक्त लोकतान्त्रिक मधेशी मोर्चा द्वारा आह्वान अनिश्चितकालीन तराई , मधेश और थरुहट बन्द के कारण मधेश सुनसान बना हुआ है । जारी बन्द के कारण आज ४३वें दिन भी सम्पूर्ण मधेश का जनजीवन कष्टकर बना हुआ है । कैलाली, बर्दिया , बाँके ,कपिलवस्तु ,रुपन्देही , नवलपरासी , पर्सा , बारा , सर्लाही सिरहा , रौतहट , धनुषा , मोरङ् , सुनसरी , लगायत के जिला में आन्दोलन जारी है । इसी तरह बन्द के कारण कपिलवस्तु में आज भी सुबह से कोई भी सवारी नहीं चली है और बाजार ,उद्योग , शिक्षण संस्था पूर्ण रुप में बन्द हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *