सीमा पर नाकाबन्दी जारी है
बीरगंज,३ अक्टूबर |नेपाली मीडिया ने भारत द्वारा नाकाबन्दी खोलने का निर्देशन देने का हल्ला फैलाया जारहा है | अभी तक ऐसा कोई खबर सीमा पर नही है | सीमा पर मधेश के जबान तैनात है | अभी कोई नाकाबंदी नही खोला गया है | बीरगंज के सीमा पर नाकाबन्दी जारी है।
मधेश आन्दोलन को कमजोर करने, मधेशी आन्दोलनकारियों को हतोत्साहित करने और मधेशी आन्दोलनकारियों को भी भारत विरोधी बनाने की साजिश के तहत नेपाल की सभी मीडिया ने एक साथ एक ही समय में भारत को रणनीतिक हिसाब से घेरने के लिए यह झूठी, बेबुनियाद और आधारहीन खबर प्रचारित प्रसारित किया है।

जब भारत ने नाकाबन्दी के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है तो उसे हटाने का निर्देशन कैसे दे सकती है? मधेश आन्दोलन के खिलाफ यह नेपाली मीडिया का सामूहिक षडयंत्र है? तेल गैस के अभाव में बेचारे ये ऐसे बावला हो गए हैं कि अनाप शनाप खबर लिख रहे हैं।
नाकाबन्दी का असर मीडिया पर भी पडा है। ढुवानी बन्द होने से अखबार छपाई के कागज का अभाव है। तेल नहीं होने से टीवी चैनल का जेनरेटर बन्द होने की अवस्था में है।

