Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई मधेश विद्यार्थी फ्रन्ट की केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक

 

काठमान्डौ चैत्र २७ गते

तराई मधेश विद्यार्थी फ्रन्ट की केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक सुरेश मण्डल की अध्यक्षता में केन्द्रीय कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में कुछ निर्णय पास किए गए । जिसके अनुसार यह कहा गया कि मधेश का शांतिपूर्ण आन्दोलन अभी भी जारी है । शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई । साथ ही झूठे आरोप लगाकर मधेश में सरकार द्वारा जारी गिरफ्तारी के प्रति खेद प्रकट किया गया ।

यह भी पढें   चिकित्सक संघ ने आंदोलन वापस लिया

received_1169982576369136

शहीदों के बच्चे को माध्यमिक स्तर तक शिक्षा की व्यवस्था की भी घोषणा की गई । इस कार्य को कायौन्वयन करने के लिए सुरेश मण्डल की अध्यक्षता में मनीष कुमार मिश्र, रौशन राज चौधरी, शम्भु नाथ झा, ओमलोक सिंह, वीपी मण्डल, शालु गुप्ता आदि की संलग्नता में मधेश आन्दोलन शहीद शिक्षा प्रतिष्ठान का गठन किया गया ।

तमविफ्रन्ट का पहला अधिवेशन इसी २०७३.१.२९। ३० और ३१ गते बारा के कलैया में करने का निर्ण भी किया गया । महाअधिवेशन में मधेश के २२ जिला से विभिन्न कैंम्पस काठमान्डौ के तीन जिला से भी लगभग १००० प्रतिनिधियों की सहभागिता की जानकारी कराई गई । महाधिवेशन के लिए समिति का भी गठन किया गया जिसमें रामप्रकाश महतो संयोजक, अनिल मण्डल,मिथुन ठाकुर, सदस्य और प्रचार समिति में शम्भु झा निर्दोषी संयोजक, सुभाष कर्ण, ज्योति चौधरी सदस्य और आर्थिक समिति में मनीष मिश्र संयोजक, ओमलोक सिंह, अजय झा, संदीप त्रिपाठी, श्री राम साह सदस्य चुने गए ।

यह भी पढें   जनता की अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है – प्रचंड

received_1169982623035798

बैठक में त्रिवि. के स्व्वियू निर्वाचन की ओर भी ध्यानाकर्षण किया गया और कहा गया कि चुनाव के नाम पर दुष्प्रयास नहीं किया जाय ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com