Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधानमन्त्री केपी ओली का जनकपुर आगमन स्थगित

 

कैलास दास, जनकपुर, कात्तिक १७ । पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नेकपा एमाले का अध्यक्ष केपी ओली शर्मा का जनकपुर कार्यक्रम रद्द किया गया है । पूर्व प्रम ओली जी का नेकपा एमाले का प्रदेश स्तरीय जनकपुर कार्यालय उद्घाटन करने आ आने का कार्यक्रम था ।

oli-in-pariyament

पूर्व प्रम ओली जी जब प्रधानमन्त्री थे और मधेश में आन्दोलन चल रहा था उस समय मधेशी नेता और जनता पर कई प्रकार का व्यांगात्मक प्रहार कर बहुत ही चर्चा में आये थे । विशेष कर जब एमाले की सरकार थी उसी समय मधेश में ५९ लोगाें की आन्दोलन के क्रम में मौत हुई थी ।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

एमाले स्रोत का अनुसार एमाले का प्रदेश स्तरीय कार्यालय उद्घाटन तथा चियापान समारोह में कात्तिक १८ गते गुरुवार का दिन पूर्व प्रम ओली, वामदेव गौतम तथा रघुवीर महासेठ विशिष्ठ अतिथि के रुप में जनकपुर आने वाले थे । लेकिन उनी सभी को आने से भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को जनकपुर भ्रमण प्रभावित हो सकता था, इससे शान्ति सुरक्षा भी प्रभावित होने का डर था उसीको  मध्य नजर कर भ्रमण स्थगित किया गया है स्रोत का दावा है ।

पूर्व सिंचाई मन्त्री एवं एमाले नेता रघुवीर महासेठ ने कहा कि ‘एक तर्फ भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी को जनकपुर भ्रमण ऐतिहासिक बनाने के साथ ही भव्य स्वागत की तैयारी हो रही है । जनकपुर जैसा छोटा स्थान में राष्ट्रपति मुखर्जी का भ्रमण बहुत ही मायने रखता है । ऐसी स्थिति में अगर एमाले के कारण किसी प्रकार बाधा व्यवधान नही हो इसलिए पूर्व प्रम ओली सहित नेतागण को जनकपुर जाने का कार्यक्रम रद्द किया गया है ।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

पूर्व मन्त्री महासेठ ने कहा कि जनकपुर प्रदेश नं. २ का आने वाला भावी राजधानी है । राजधानी का वातावरण किस प्रकार अच्छा हो और जनकपुर के विकास में हो हम सभी चाहते है । जनकपुर के विकास से प्रदेश नं. २ का विकास सम्भव है । उन्होने यह भी कहा कि कार्यालय उदघाटन और चियापान समारोह का प्रमुख अतिथि के रुप में वरिष्ठ नेता माधव नेपाल आयेगे ।

स्मरण रहे की कात्तिक १९ गते भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जनकपुर भ्रमण है । इससे पहले अर्थात् कात्तिक १८ गते पूर्व प्रम और एमाले अध्यक्ष ओली का जनकपुर आने कार्यक्रम चर्चा में था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *