प्रतिवन्धित भारतीय नोट नेपाल राष्ट्र बैंक संकलन करेगी
काठमांडू, कार्तिक २४ ।
भारत द्वारा पाँच सौ तथा एक हजार के नोटों पर प्रतिबन्ध लगाने के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक ने बाजार में रहीं भारतीय नोट संकलन करने की बात बताइ है ।
आज सुवह हुइ राष्ट्र बैंक के व्यवस्थापन समिति की बैठक ने राष्ट्र बैंक, विभिन्न बैंक तथा वित्तिय संस्था व सहकारी के काउन्टर में रहे मौजदात भारतीय नोट के विवरण लेने का निर्णय लिया है ।
राष्ट्र बैंक के निदेशक राजेन्द्र पण्डित ने बताया बैठक ने नेपाल में रहें पाँच सौ तथा हजार के भारतीय रुपया संकलन कर भारतीय रिजर्ब बैंक के साथ सम्पर्क कर कैसे सटही किया जाए इस विषय में बैंक विमर्श करेगी ।

