Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा जिला में एमाले का कोई भी कार्यक्रम नही होने दिया जायेगा : प्रदीप यादव

 

pradeep yadavविरगंज, फागुन २१ | मधेशी मोर्चा के व्यापक विरोध के बाद पर्सा एमाले सांसद का कार्यक्रम स्थगित।

एमाले द्वारा मेची महाकाली अभियान के तैयारी के लिए पर्सा जिल्ला के मिलनचोक में होने वाले कार्यक्रम, मधेशी मोर्चा के व्यापक विरोध के बाद स्थगित करा दिया गया।

पर्सा जिल्ला के मिलनचोक में एमाले सांसद बिचारी यादव के साथ अन्य सांसद और नेता का कार्यक्रम तय था, लेकिन मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ता सुबह से ही मिलनचोक अपने कब्जे में ले लिए थे, सड़क पर टायर जलाकर एमाले विरूद्ध जबरदस्त नाराबाजी हुआ, जिस कारण गरे एमाले के सांसदहरू उक्त कार्यक्रम में ही नही आए। बाद में एमाले सांसद बारा जिले में किसी कार्यकर्त्ता के निजी मकान में पुलिस घेराबंदी में छुपे रहे।

मोर्चा के नेता एवंम संघिय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदिप यादव ने एमाले के कोई भी कार्यक्रम पर्सा जिल्ला में होने ना देने के बारे में दावा किया, उनहोने कहा कि, मेची महाकाली अभियान से सम्बन्धित कोई भी कार्यक्रम नही होने देने का  मोर्चा के रणनीति के तहत एमाले को बहिष्कार करके मधेश की शक्ति का एहसास कराया जाएगा।

bir tyre

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *