Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुस्साहस :अपने को पुलिस बता अपराधियों ने व्यवसायी से लूटे 25 लाख

 

murder

*मोतिहारी.मधुरेश*~ पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन-ढाका मुख्य पथ स्थित भसेरवा पुल के निकट अपाचे बाइक पर सवार बेखौफ अपराधियों ने घोड़ासहन से ढाका जा रही भवानी ट्रेवल्स नामक बस से अपराधियों ने अपने आप को पुलिस बताकर एक व्यवसायी को बस से नीचे उतार लिया। पूर्व से घात लगाए अन्य अपराधियो के सहयोग से पुलिस बने अपराधियों ने व्यव्सायी को अपने कब्जे में लेकर अपने बाइक पर बैठा लिया। उसे घोड़ासहन थाना में चलने का हवाला देते कुछ दूरी पर ले जाकर उसे उतार दिया तथा झोला में रखे लगभग 25 लाख नेपाली रुपया छीनकर फरार हो गये।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

उक्त व्यव्सायी कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के माहुंगवा गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद जयसवाल हैं जो घोड़ासहन बाजार स्थित सुरभी कलेक्शन से रुपया लेकर ढाका स्थित अपने दुकान जाने के लिए बस पर सवार हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार बस पर पूर्व से सवार एक अन्य अपराधी ने अपने को पुलिस बताते हुए व्यवसायी को दारू का कारोबारी का हवाला देते हुए जाँच के नाम पर घटना स्थल पर बस से नीचे उतार लिया, जहां पूर्व से अन्य अपराधियो ने मिलकर इस घटना का अंजाम दिया।
सुचना पाकर घोड़ासहन के थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार घटना स्थल पहुंच जाँच पड़ताल में जुट गए है। नेपाल सीमावर्ती इलाके में हुई लूट की इस अनोखी घटना ने पुलिस-प्रशासन को भी हैरत में डाल दिया है। पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जूटी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com