Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी सिनेमा की सर्वप्रिय अदाकारा नूतन

 


नूतन का जन्म४ जून १९३६ और निधन २१ फ़रवरी १९९१ को हुआ था । नूतन हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अदाकाराओं में से एक रही हैं। नूतन का जन्म ४ जून १९३६ को एक पढे लिखे और सभ्रांत परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम श्रीमती शोभना सामर्थ और पिता का नाम श्री कुमारसेन सामर्थ था। नूतन ने अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत १९५० में की थी जब वह स्कूल में ही पढ़ती थीं।

नूतन के सौन्दर्य को मिस इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने ५० से भी अधिक फ़िल्मों में काम किया और उन्हे बहुत से अन्य पुरस्कारों के अलावा ६ बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला ९जो कि अभी तक किसी भी दूसरी अभिनेत्री से अधिक है०। जिन फ़िल्मों के लिये नूतन को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, उनकी सूची इस प्रकार हैस्

सन १९५५ स् सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ः सीमा
सन १९५९ स् सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ः सुजाता
सन १९६३ स् सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ः बंदिनी
सन १९६७ स् सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ः मिलन
सन १९७८ स् सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ः मैं तुलसी तेरे आंगन की
सन १९५९ स् सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री ः मेरी जंग
११ अक्तुबर १९५९ को नूतन ने लेफ़्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से विवाह कर लिया। नूतन के पुत्र मोहनीश बहल भी हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय करते हैं। नूतन की बहन तनुजा और भतीजी काजोल भी हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शामिल हैं। नूतन के अभिनय को हिन्दी फ़िल्म उद्दोग के सभी बडे नामों ने सराहा है और वह आज भी बहुत सी अदाकाराओं का आदर्श बनी हुई हैं।

नूतन का देहांत फ़रवरी १९९१ को कैंसर की बीमारी के कारण हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com