Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश रो रहा, ख़ून के आँसू

nepal rastrabad
 

गंगेश मिश्र

nepal rastrabad
माँ कब भूखी सो गई, पता कहाँ चलता है भला ? यही तो है, माँ का समर्पण अपने बच्चों के लिए; दर्द को छुपाए; कभी कराहते नहीं देखा माँ को। इसी माँ के सम्मान के लिए, पुरुषार्थी वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है; जिन्हें हम अमर शहीद कहते हैं; पर ख़ुद चुप रहते हैं।क्योंकि हम उनमें से नहीं हैं; हमें तो घर गृहस्थी चलानी है, एक अच्छा सा घर हो; एक क़ीमती गाड़ी हो; लोग जानें-मानें,पहचानें बस ! कितने मतलबी हो गए हम; देश रो रहा ख़ून के आँसू …. और हम …
★★★★
कहाँ गए वो ???
वीर सपूत।
आन-बान पर,
मिटने वाले;
माँ समझे जो,
धरती माँ को।
स्वार्थ त्याग,
परमार्थ करे जो;
लहू से;
धरती लाल करे।
डरे नहीं जो;
झुके नहीं जो;
निज धर्म में रत;
पुरुषार्थ करे जो;
कहाँ गए वो ??
वीर सपूत।
★★★★
मेरी बात ख़तम नहीं हुई अभी; बहुत दिनों से चुप रहा था, अब बरदाश्त नहीं होता।एक मधेशवादी नेताजी, जो कभी मन्त्री भी रहे; उनसे मेरी पहली मुलाक़ात हुई। मेरी बात उन्हें कुछ जमी नहीं और बोल गए; ” गंगेश जी ! मुझे मधेश और मधेशी नेताओं से कोई शिकायत नहीं, हमें जो पाना था; हमने पा लिया, थोड़ा और झुके होते तो ….”। उनकी ये बातें, सिर्फ़ उन पर ही नहीं;  इस देश के अधिकांश नेताओं पर लागू होती है; जो केवल सत्तासुख के लिए राजनीति करते हैं,  उन्हें किसीसे कुछ लेनादेना नहीं है; देश से तो बिलकुल नहीं।
आए दिन, प्रधानमन्त्री की कुर्सी पर बैठने वाले बदल जाते हैं; निरहू जाते हैं,  घूरहू आते हैं।
इतनी बेशर्मी ! की शर्म भी शरमा जाय, ये  देश है या नौटंकी और मज़े की बात है, कि सब कुछ बड़े आराम से; बर्दाश्त कर लिया जाता है। पारी बाँध रखी है नेताओं ने; और बड़े आराम से राष्ट्रवाद का नारा भी लगा लेते हैं।
★★★★
शर्म करो !
सब देख रहे हैं;
तुम पर लानत;
फेक रहे हैं।
कैसे हैं ?
बेशर्म लोग जो;
माँ के आँसू;
बेच रहे हैं।
इसको, उसको, किसको कहें ?
सब घात लगाए;
देख रहे हैं।
सेंक रहे हैं;
स्वार्थ की रोटी;
बोटी-बोटी;
नोंच रहे हैं।
★★★★
धत् ! तेरा राष्ट्रवाद। वाद पहले; देश बाद !!!!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *