Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई का परिणाम एैसा हैं जिसे देख आप हो जाएँगें हैरान (पुरी बिवरण के साथ)

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६ जून ।
परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय सानोठिमी ने आज माध्यामिक शिक्षा परीक्षा (एसईई)का परिणाम सार्वजनिक किया है ।
कार्यालय में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा नियन्त्रक अम्बिकाप्रसाद रेग्मी ने बताया कि इस साल नियमित परीक्षा में सहभागी चार लाख ४५ हजार ५६४ परीक्षार्थियों में से १२ हजार २८४ परिक्षार्थी जिपिए ३.६५ से ४ लाकर उत्तीर्ण हुए हैं ।

वहीं जिपिए ३.२५ से ३.६० तक लाकर ४२ हजार ४२७ , जिपिए २.८५ से ३.२० तक प््राप्त कर ५० हजार ६४६ , जिपिए २.४५ से २.८० तक प््राप्त कर ६१ हजार ९५५ , २.०५ से २.४० तक प््रााप्त कर ९१ हजार ३१४ , जिपिए १.६५ से २.०तक प््राप्त कर एक लाख ८ हजार ४६४ , जिपिए १.२५ से १.६० तक ६४ हजार ५७७ , ०.८५ से १.२० तक प््राप्त कर ११ हजार २८५ और ०.८० तक १५ परिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ।

यह भी पढें   नेपाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के लिए मानबहादुर कार्की की सिफारिश

वहीं परीक्षा में उम्र नहीं पहुँचे हुए दो व सैद्धान्तिक विषय की परीक्षा में शामिल नहीं हुए एक हजार ३२० और प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ने वाले एक हजार ३८ परिक्षार्थियों का परिणाम रुका हुआ है । साथ ही २१६ परिक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएँ रद्द हुई हैं और सात हजार ६०४ परिक्षार्थियों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी ।

इसी तरह एक्जाम्टेड में सहभागी कुल १६ हजार ५७२ परीक्षार्थियों में से जिपिए ३.६५ से ४ तक प््राप्त कर कोई भी उत्तीर्ण नहीं हुआ है, जबकि जिपिए ३.२५ से ३.६० प्राप्त कर दो उत्तीर्ण हुए हैं । जिपिए २.८५ से ३.२० तक २१ , जिपिए २.४५ से २.८० तक प््राप्त कर २२२ , २.०५ से २.४० तक प््राप्त कर एक हजार ९६४ , जिपिए १.६५ से २.०तक प््राप्त कर सात हजार ४७० , जिपिए १.२५ से १.६० तक प््राप्त कर पाँच हजार ७५८ , ०.८५ से १.२० तक प््राप्त कर ६०५ और ०.८० प्राप्त कर एक उत्तीर्ण हुआ है ।

यह भी पढें   ‘लाइफ’ नहीं सरकार को ‘लाइक’ चाहिए – गगन थापा

पनिका से मिली जानकारी के मुताबिक एसईई पूरक यानी (ग्रेडवृद्धि) परीक्षा आने वाले सावन महीने के १९ गते गुरुवार से २६ गते तक होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *