Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो पुलिसवालों के शव बरामद

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ जून ।
नारायणगढ़–मुग्लिन सड़कखंड अंतर्गत काली नदी के पास बीती रात भूस्खलन के साथ त्रिशूली में गिरे हुए पुलिस वैन में सवार दो पुलिसवालों के शव आज मिले हैं ।

चितवन जिला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वे शव इलाका पुलिस कार्यालय मुग्लिन के सब इंस्पेक्टर २९ वर्षीय निश्चल तामांग और गाडी चालक पुलिस जवान ३० वर्षीय दीपक कुमार मास्के के थे ।

इस हादसे में लापता हुए पुलिस जवान २१ वर्षीय संदीप कार्की और ३१ वर्षीय लीला बहादुर चेपांग अब तक लापता हैं । इसी बीच हमारे संवाददाता ने जानकारी दी है कि भूस्खलन के साथ अवरुद्ध बना हुआ मुग्लिङ्ग नारायणगढ सडकखण्ड १७ घण्टों के बाद अब सुचारू हो चुका है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह भारत भ्रमण के दौरान नहीं जाएंगे नेपाली दूतावास

बीती रात १ बजकर ५ मिनट के आसपास कालिनदी में आए भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई थी और इसी भूस्खलन की चपेट में पुलिस का वैन और एक ट्रक आ गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com