Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तय समय सीमा के भीतर ही तीनों ही तहों के चुनाव होना जरूरी : प्रधानमंत्री देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ जून ।
प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने कहा— “संविधान के क्रियान्वयन के लिए तय समय सीमा के भीतर ही तीनों ही तहों के चुनाव होना जरूरी है ।

भीमदत्तनगर में प्रेस यूनियन कंचनपुर के बुलाए प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि स्थानीय तह के चुनाव के बाद नेकपा एमाले समेत प्रतिपक्षी दलों के साथ बातचीत कर संविधान का संशोधन किया जाएगा ।

प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि पंचेश्वर परियोजना का डीपीआर तैयार कर जल्द ही काम को आगे बढ़ाया जाएगा साथ ही महाकाली नदी में चार लेन का पुल निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नुवाकोट पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, शुरू किया 'एक घर बनाने का संकल्प' अभियान

कंचनपुर के पुनर्वास में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने भारत की सीमा से सटे हुए क्षेत्रों की समस्या समाधान को लेकर खुद को प्रतिबद्ध बताया ।

डोटी के जोरायल और डडेलधुरा में चुनावी सभा को संबोधित करने के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बताते हुए प्रधानमंत्री देउवा ने सभी से निर्भीक होकर मतदान करने का आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com