Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के बाद अब अमेरिका काे चीन की धमकी

 

२४ अगस्त

उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी के अारोप में यूएस ने चीन और रूस की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कंपनियों पर उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में सहयोग करने का आरोप था। इस साल अमेरिका ने दूसरी बार चीनी कंपनियों और लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। इसी साल जून में मनी लॉन्ड्रिग के आरोप में बैंक ऑफ डैनडॉंग को ब्लैकलिस्ट कर दिया था।

अमेरिका के इस कदम से चीन बौखला गया है। चीन के सरकारी अखबार में लिखे संपादकीय में अमेरिका की कड़ी आलोचना की गई है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ‘चीनी कंपनियों पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को चीन कभी स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि चीन पर इसका थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है। चीन का कहना है कि कभी कोई नियम कानूनों का उल्लंघन नहीं किया। यदि अमेरिका के पास इस बात की पुख्ता सबूत हैं कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है तो वह डिप्लोमैटिक चैनलों के जरिए बात कर सकता है।

यह भी पढें   भंसार सीमा को लेकर भारत ने कहा – यह मुद्दा कोई नया नहीं है, बल्कि यह पहले से मौजूद नीति का ही हिस्सा है

ग्लोबल टाइम्स आगे लिखता है, ‘उत्तर कोरिया को लेकर चीन पूरी गंभीरता से यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के नियमों का पालन कर रहा है। वह उत्तर कोरिया को कोयला, लोहा तथा अन्य सामानों की आपूर्ति पर रोक लगाएगा। अगर कोई भी चीनी कंपनी इन नियमों का पालन नहीं करती है तो उन्हें चीनी कानून के तहत सजा दी जाएगी।’

चीन का कहना है कि अमेरिका ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कार्य किया है और उसके द्वारा लगाए गए प्रतिबंध एकतरफा और अनुचित हैं। लेख में आगे कहा गया है, ‘किसी एक बात को लेकर अमेरिका यह कैसे कह सकता है कि चीन और उत्तर कोरिया के बीच अवैध व्यापार हो रहा है? दूसरी तरफ वाशिंगटन को को यह अधिकार किसने दिया कि किस वह उस कंपनी पर अपना निर्णय सुना दे जिसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया है? इस तरह के प्रतिबंधों से अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन और रूस की छवि धूमिल करना चाहता है।’

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री का वैशाख अंतिम सप्ताह में नेपाल भ्रमण

अमेरिका को धमकी देने के अंदाज में ग्लोबल टाइम्स लिखता है, ‘अगर इन प्रतिबंधों से अमेरिका को यह लगता है कि वह चीन पर दवाब बना लेगा तो वह भ्रम में है। चीन अमेरिका के खिलाफ वह हर कदम उठा सकता है चो वह चाहता है। अच्छा है कि अमेरिका अपने गिरेबां में झांके।’

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *