Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत दौरे राष्ट्रहित और दो देशों के संबध सुधार के लिए सफल साबित : प्रधानमंत्री देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अगस्त ।
प्रधानमंत्री देउवा ने अपने भारत दौरे को राष्ट्रहित और दो देशों के संबध सुधार की दृष्टि से सफल बताया । अपने भारत दौरे के संबंध में आज व्यवस्थापिका संसद को विशेष संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री देउवा ने कहा— “संविधान संशोधन को लेकर मेरी अभिव्यक्ति के ऊपर की गई गलत टिप्पणी पर मेरा ध्यानाकर्षण हुआ है ।” आगे उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में सालाना आने वाली बाढ़ और डुबान की समस्या को अपने समकक्षी के सामने बेबाक तौर पर रखा और इसका हल निकलने का भरोसा भी कायम हुआ है ।

यह भी पढें   नवलपुर में नहर में गिरा ऑटो, एक महिला की मौत, सात घायल

पंचेश्वर बहुउद्देश्यीय परियोजना का डीपीआर एक महीने के भीतर पूरा करने की भारतीय समकक्षी के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि देश में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने और प्रसारण लाइन का निर्माण करने की सहमति हुई है ।

इसके अलावा नेपाल के आर्थिक विकास, नेपाल में निवेश, पर्यटन विकास, निजगढ़ अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल निर्माण समेत १३२ केवी क्षमता वाली प्रसारण लाइन निर्माण को लेकर भी सहमति हुई है । साथ ही मेची पुल निर्माण समेत विभिन्न विकास संबंधी परियोजनाओं के संबंध में हुई सहमति की जानकारी प्रधानमंत्री ने साझा की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com