Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘कांग्रेस नेता निधि द्वारा कहने पर धनुषा जिला के पुलिस प्रमुख परिवर्तन’

 

जनकपुर, १ आश्वीन । सरकार ने धनुषा जिला के पुलिस प्रमुख को परिवर्तन किया है । निर्वाचन आचार संहिता के विपरित एसपी चक्रबहादुर सिंह को वहां भेजा गया है । यह बात आज आकर सार्वजनिक हो गया है । धनुषा पुलिस प्रमुख रहे एसपी लालमणि आचार्य को पुलिस हेडक्वाटर बुलाया गया है । धनुषा के प्रमुख जिला अधिकार दिलिप चापागाई ने भी स्वीकार किया है कि धनुषा जिला के कमाण्डिङ वहां के पुलिस प्रमुख सिंह ही कर रहे हैं । इधर आचार्य को आतंकवाद नियन्त्रण शाखा काठमांडू में जिम्मेदारी दी गई है ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।


विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि पुलिस प्रमुख परिवर्तन में पूर्व गृहमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि का हाथ है । उन लोगों का आरोप है कि नेपाली कांग्रेस को चुनाव जिताने के लिए ही निधि ने पुलिस प्रमुख को परिवर्तन किया है । स्मरणीय है, पुलिस हेटक्वाटर द्वारा सार्वजनिक तबादला लिष्ट में धनुषा पुलिस प्रमुख में एसपी मीरा चौधरी का नाम रखा गया था । बताया जाता है कि एसपी चौधरी किसी भी राजनीतिक पार्टियों की दबाव में नहीं आतीं है । इसीलिए कांग्रेस नेता निधि चाहते थे कि चौधरी को धनुषा नहीं भेजा जाए । इसीलिए पुलिस हेडक्वाटर ने भी चौधरी को धनुषा न जाने के लिए कहा था । विपक्षी दलों का आरोप है कि नेता निधि के दबाव में ही चौधरी को वहां जाने से रोका गया था । स्मरणीय है, एसपी चौधरी सीआईबी में कार्यरत हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *