मशहूर मैगजीन ‘प्लेब्वॉय’ के संस्थापक ह्यू हेफनर का अमेरिका में निधन
वाशिंगटन, एएनआई।
२८ सितम्बर
मशहूर मैगजीन ‘प्लेब्वॉय’ के संस्थापक ह्यू हेफनर का अमेरिका में निधन हो गया है। बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। ह्यू हेफनर 91 साल के थे। प्लेब्वॉय एंटरप्राइजेज की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि ह्यू ने अपने घर पर शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम सांस ली।
हेफनर को ‘हेफ’ के नाम से भी जाना जाता है। ह्यू हेफनर का जन्म शिकागो में हुआ था। उनके पिता एक स्कूल टीचर थे। हाई स्कूल के बाद ह्यू ने क्लर्क के रूप में आर्मी ज्वॉइन की थी। ह्यू एस्क्वॉयर मैगजीन में कॉपी राइटर भी रहे। करीब 60 साल पहले ह्यू ने ‘प्लेब्वॉय’ की स्थापनी की।


