Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री बीच टकराव

 

काठमांडू, २८ आश्वीन । निर्वाचन आचार संहिता विपरित प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने मन्त्रिपरिषद् बिस्तार करने के कारण राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री कार्यालय बीच टकराव की स्थिति सिर्जना हुई है । शुक्रबार प्रधानमन्त्री देउवा ने राप्रपा को समेटर मन्त्रिपरिषद् बिस्तार किया था, लेकिन इसमें राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी सन्तुष्ट नहीं है । यह समाचार आज की नयां पत्रिका दैनिक में है ।


बताया गया है कि राष्ट्रपति भण्डारी इसके संबंध में आज शनिबार कानुनविदों के साथ परामर्श करने जा रही हैं । इधर प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने भी मन्त्रिपरिषद् बिस्तार में असंतुष्टि जाहिर किया है । प्रधानमन्त्री देउवा ने मन्त्रिपरिषद् विस्तार संबंधी पत्र शुक्रबार ही राष्ट्रपति कार्यालय में पहुँचाए हैं । लेकिन राष्ट्रपति कार्यालय ने पत्र पञ्जीकृत नहीं किया है ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

इसे भी पढ़ें..

कमल थापा उपप्रधानमन्त्री नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *