Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बढती जा रही है प्रियंका चाेपडा की धाक फाेबर्स की १०० शक्तिशाली महिला मे‌ शामिल

 

मुंबई।

देसी गर्ल की धाक अब पूरी दुनिया मान रही है। बॉलीवुड की सीमाओं को लांघकर प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रही हैं और हर रोज़ नयी उपलब्धियों से हमें चौंकाती रहती हैं। प्रियंका ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है।

देसी गर्ल अब फोर्ब्स की 100 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। जी हां, दुनिया की 100 पॉवरपुल महिलाओं में अपनी देसी गर्ल ने अपनी जगह बना ली है। लिस्ट के मुताबिक, प्रियंका को 97वां स्थान मिला है।प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला एंटरटेनमेंट एंड मीडिया की सूची में 15वां स्थान मिला है। प्रियंका इस समय अमेरिका में अपने टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीज़न की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा दो हॉलीवुड फ़िल्मों अ किड लाइक जेक और इज़िंट इट रोमांटिक में भी पिग्गी चॉप्स नज़र आने वाली हैं।इसी साल प्रियंका की हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच रिलीज़ हुई थी, जिसमें उन्होंने ड्वेन जॉनसन द रॉक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। प्रियंका ने इस फ़िल्म में विलेन का रोल निभाया। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेज़ की सूची में भी आठवें स्थान पर आयी हैं।पिछले साल वो इसमें 10वें स्थान पर थीं। पिछले साल ही बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज़ में उन्हें 7वां स्थान मिला था। ग़ौरतलब है, इस लिस्ट में शामिल होने वाली प्रियंका बॉलीवुड से अकेली एक्ट्रेस हैं।फोर्ब्स लिस्ट में नंबर वन पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल हैं, जबकि पॉप सेंसेशन बियोंसे नोवेल्स 50वें स्थान पर हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट को 85वां स्थान हासिल हुआ है। हैरी पॉटर सीरीज़ लिखने वाली जेके रोलिंग 13 वें पायदान पर हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed