Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

आओ चलकर सैर करें हम

 

महेशचन्द्र शर्मा

हाथ पकड़कर गीता माता, मुझको चलना सिखाती है ।
सबसे प्रेम करो मेरे बेटे, मुझको यही सिखाती है ।।

जब जब मैं देवालय जाता, प्रभु से नाता जुड़ जाता ।
सात दण्डवत करते ही, परम शान्ति को मैं पाता ।।

एक दिन मैं गया जामा मस्जिद, सीढ़ी चढ़ता ताबड़तोड़ ।
खुले गगन चौड़े आँगन में, मैंने दोनों हाथ दिए जोड़ ।।

जीएमटी के चर्च में एक दिन, चला गया मैं सैलानी ।
सूली लटके प्रभु–पुत्र की, भावुक करुण कथा जानी ।।

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन

भगवान बुद्ध की शरण में जाकर, बोला “ॐ मणिपद्मे हुम“ ।
दीपक जलते सुन्दर लगते, सबसे सुन्दर स्वयंभू तुम ।।

गुरुद्वारों में रखते कदम ही, आनन्दित हो जाता हूँ ।
शीश झुकाकर अरदास करता, लंगर छककर खाता हूँ ।।

पारसियों के मन्दिर में, अग्निशिखा की ज्योति देख ।
मेरे मुँह से सहज ही निकला, सबका रब्बा, मालिक एक ।।

यदु यहूदी जैन जितेन्द्रिय, एक माला के मोती अनेक ।
मानव जाति एक कुटुम्ब है, मानव–रक्त का रंग भी एक ।।

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन

क्यों रहते हो अलग–थलग से, फँसे पड़े किस उलझन में ।
आओ चलकर सैर करें हम, प्रिय माधव के मधुवन में ।।

यो मां पश्यति सर्वत्र सर्वं च मयि पश्यति ।
तस्याहं न प्रणश्यामि सच में न प्रणश्यति ।।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *