Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya
 

अयोध्यानाथ चौधरी

ऐ जिन्दगी!
तुम कब तलक , यूँही
दहलीज के बाहर
ऐसे ही अंगूठे से
मिट्टी कुरेदती रहोगी
इतनी संवेदनहीनता !
मेरा सूनापन
अब मौत के समीप है
बर्षों बीत गए
एक पल के लिए ही सही
तुम आओ
मैं चाहता हूँ
तुम आओ
मैं चाहता हूँ
तेरी गोद मे सर रख
मर जाऊँ
और फिर
तुम चली जाना
कभी ना आने के लिए ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *