Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दूसरे चरण में कांग्रेस ७० सिट के साथ प्रथम पार्टी बनने जा रहीः खाँड

 

काठमांडू, ३ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा निर्वाचन केन्द्रीय परिचालन समिति के संयोजक बालकृष्ण खाँड ने दावा किया है कि दूसरे चरण में होने जा रहे निर्वाचन में प्रतिनिधिसभा में कांग्रेस ७० सिट के साथ प्रथम पार्टी बनने जा रही है । कांग्रेस मिडिया सेन्टर द्वारा आइतबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए नेता खाँड ने यह दावा किया है । स्ममरणीय है, दूसरे चरण में ४५ जिला में निर्वाचन होने जा रहा है, जहां प्रतिनिधिसभा के लिए १२८ निर्वाचन क्षेत्र है ।
नाता खाँड ने कहा है कि १२८ निर्वाचन क्षेत्रों में से ११८ में नेपाली कांग्रेस ने उम्मीदवारी दिया है, बांकी १० सिट गठबंधन में शामील अन्य दलों को दिया है । ११८ में से ७० सिटों में कांग्रेस विजयी हाने जा रही है, –नेता खाँड ने दावा किया । नेता खाँड ने यह भी कहा कि गठबंधन में शामील अन्य उम्मीदवार भी अग्रस्थान में हैं । उन्होंने कहा– ‘समग्रता में हम लोग सहज बहुमत लानेवाले हैं ।’ नेता खाँड ने यह भी विश्वास किया है कि प्रथम चरण में सम्पन्न चुनाव में भी नेपाली कांग्रेस अग्रस्थान में ही है । नेता खाँड ने कहा– ‘उम्मीदवार मनोननय के बाद कांग्रेस के अन्दर एकता कायम हो रहा है, लेकिन बाम गठबंधन में शीर्ष नेता एकजूट हुए हैं, कार्यकर्ता में विभाजित मनोविज्ञान है, सभी निर्वाचन क्षेत्र में बाम उम्मीदवार भी नहीं है । जिसके चलते कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए सहज हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *