Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गौचन हत्या के मुख्य योजनाकार बस्नेत नारायणघाट से गिरफ्तार

 

काठमांडू | नेपाल निर्माण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष शरदकुमार गौचन की हत्या के मुख्य योजनाकार समिरमान सिंह बस्नेत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । नेपाल प्रहरी के केन्द्रिय अनुसन्धान ब्युरो (सिआईबी) ने डेढ महिना से फरार रहे हत्या के मुख्य योजनाकार ३४ बर्षिय बस्नेत को गिरफ्तार किया है । सिआइबी द्वारा तैनाद किए गये टोली ने बस्नेत को चितवन से गिरफ्तार किया ब्यूरो के प्रमुख एंव डिआईजी पुस्कर कार्की ने इसकी जानकारी दी । गौचन का असोज २३ गते राजधानी के शान्तिनगर स्थित खरिबोट नजदिक दोपहार पौने ३ बजे मोटरसाइकल मे आए दो युवा ने गाडी मे ही गोली मरकर हत्या किया था । प्रहरी ने इस से पहले गौचन के हत्या मे संलग्न सुटर सहित सात ब्यक्तियो को गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार होने में मुख्य सुटर नुवाकोट के राजीव लामा स्याङ्तान, पर्सा के शिवजी महतो, भारत विहार के मुकेश पाण्डे थे । उसी तरह चितवन के सन्तोष गुरुङ, नागार्जुन के प्रकाश बुढाथोकी, ताप्लेजुङ के वसन्त थेबे और पाँचथर के धनराज योङहाङ थे । लेनदेन के विषय को लेकर घटना हुआ अनुसन्धान से पता चला है ब्यूरो के प्रमुख एंव डिआईजी कार्की ने बताया । उन्होने बिरगंज से विराटनगर तक जोड्ने वाली हुलाकी मार्ग के ठेक्का कमिशन वापत के दो प्रतिशत रकम माँगा था । मगर उसे वेवास्ता करने के कारण हत्या हुआ है अनुसन्धान मे संलग्न एक पुलिस अधिकारी ने बताया । विगत दो साल ६ महिना से नेपाल सरहद के बाहर भारत लगायत तिसरे मुलुक मे रहते आरहे बस्नेत नेपाल के व्यवसायीओ को धम्काकर, तर्साकर, आतंकित कर के रकम लेते आरहे थे । मगर कुछ दिन पहले बस्नेत नेपाल आए हुए है ऐसा सुचना पुलिस को मिली थी । उसी सूचना के आधार पर ब्यूरो द्धारा तैनाद टोली ने बस्नेत को चितवन के नारायणघाट से शनिबार गिरफ्तार किया था । । हत्या के मुख्य योजनाकार बस्नेत ने फरार अभियुक्त मनोज पुन से मिलकर गौचन के हत्या को अन्तिम रुप दिया था

यह भी पढें   नेपालगन्ज में आध्यात्मिक गुरु शंकराचार्य की जन्म  जयन्ती के अवसर पर शुभकामना आदानप्रदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed