Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुनिताका राजनीतिक सफर और चुनौतियां


मेहतर समुदाय से प्रथम महिला सुनीता मेहतरनी हैं जो जनकपुर उपमहानगरपालिका के बोर्ड सदस्य में चुनी गयी हैं । राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल की सदस्य सुनीता जनकपुर ३ से सदस्य पद में विजयी हुई हैं, फिर बोर्ड मेम्बर में भी उनको चूना गया ।
नेपाल के संविधान ने दलित को कुछ हद तक अधिकार दिया है, परन्तु यह समाज अब भी वह अधिकार प्रयोग करने से रोक लगा रही है । सुनीता को स्थानीय निर्वाचन में स्थानीय लोगों ने जिताया तो जरुर है, किन्तु बहुत सारी चुनौती रख दी है । हिन्दु समाज में सबसे निचले दर्जा में मेस्तर समुदाय को माना जाता है । वह इतना पिछड़ा समुदाय है कि अब भी सड़क, नाला और शौचालय साफ कर अपना जीवन व्यतीत करता है । उच्च वर्गीय समाज तो अब भी मेस्तर समुदाय को अलग और नीच दृष्टि से देखते हैं । इस दौरान सुनीता ने जो हिम्मत की है वह निभाना इतना सहज नही है ।
मैट्रिक तक की शिक्षा हासिल सुनीता अपने समुदाय के लिए आगे बढ़ना चाहती है । वहीं पर कुछ अन्य समुदाय के लोग खुशी जताने की बजाय चरित्र चित्रण कर घरवालाें को भड़काने का काम कर रहे हैं ।
सुनीता का मानना है कि मनुष्य पैदल से अब हवाई मार्ग में उड़ने लगा है । परन्तु मेहतर समुदाय को अब भी देखने की दृष्टि में बदलाव नहीं हुआ है । सबसे पहले हम अपने समाज में शिक्षा और जनचेतना लाएँगे उसके बाद राजनीति में दखल देंगे ।
वह कहती है चुनावी प्रतिस्पर्धा में हमारी जीत तो अवश्य हुई है । किन्तु पुरुष समाज अधिकार विहीन बनाकर रखना चाहता है । स्थानीय वार्ड सदस्य में विजयी होना खास उपलब्धि नहीं है । फिर भी राजनीति और समाजिक छुआछूत तोड़ने का रास्ता कहा जा सकता है । घर के लोग खुश होते हुए भी पड़ोस के लोग उतने ही दुःखी और चिन्तित हंै ।
सुनीता का पति भी मैट्रिक पास है । किन्तु अब भी वह एक विद्यालय में शौचालय और प्राङ्गण साफ किया करता है । मासिक पाँच से सात हजार उनकी तनखाह है । वह मानती है कि अगर दूसरे समुदाय में कोई मैट्रिक तक शिक्षा हासिल किया होता तो शौचालय सफाई की नौकरी नही करता । यह विभेद राज्य और समाज ने भी किया है ।
सुनीता समाज के कुछ लोगों को धन्यवाद का पात्र मानती है, जिन्होंने दलित कोटा से राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया है । परन्तु आर्थिक चिन्ता सताई जा रही है । जिसकी छाया से मनुष्य तो क्या भगवान का मन्दिर भी छुआ जाता था । आज वही दलित महिला समाज में एक साथ उठने—बैठने और सभा सम्मेलन में सहभागी होने का जो सौभाग्य मिला है उससे वह खुश है । फिर भी जिस प्रकार की उपलब्धि होनी चाहिए उसकी तलाश में प्रतीक्षारत है ।
राजनीति में आने के बाद वह शिक्षा और संघर्ष ही अपना कर्म मानती है । वह सबसे पहले अपने समुदाय को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करने का संकल्प करती है । आँख होते हुए भी अगर शिक्षित नही है तो अन्धा ही कहा जाएगा ऐसा मानना है ।
वह दलित के समाज के उत्थान, शिक्षा और रोजगारी के लिए राजनीति मञ्च को प्रयोग करने का विश्वास दिलाना चाहती है । साथ ही राजनीतिक यात्रा में सहभागी के लिए भी आग्रह करती है । वैसे सुनीता की पति का सहयोग बहुत ज्यादा रहा । अपने पति संतोष मेहतर के प्रेरणा से राजनीति में लगने की ठान ली । उनकी सास को बहु का राजनीति में लगना थोड़ा सा भी गँवारा नही है ।
समाज के लोगों की लाञ्छना सुनने की वजह से भी सास अपने बहु पर राजनीति में ना जाने के लिए दबाव बनाती रहती है । सुनीता कहती है– पति का साथ न होता तो आज मैं राजनीति शब्द से अन्जान ही रहती ।
राजनीति में आने के बाद सुनीता में अपने समुदाय के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा अभी से ही देखने को मिलता है । उसने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जैसे भी हो तोड़ने का संकल्प ले लिया है । शिक्षा की भी मेहतर समुदाय में कोई अच्छी प्रगति नहीं है । शिक्षा की क्रान्ति भी लाना उनकी सोच है ।
जिस मोहल्ले मे सुनीता रहती है उस मोहल्ले मे मेहतर समुदाय को घृणा की दृष्टि से देखा जाता है । वो कहती है साफ सफाई जैसा पूण्य का काम क्या हो सकता है ? वो राजनीति के माध्यम से समाज में बदलाव लाना चाहती है ।
– कैलास दास

यह भी पढें   देउवा संकट में तो ओली बेचैन क्यों ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “सुनिताका राजनीतिक सफर और चुनौतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *