Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाँच दलों की बैठक निष्कर्ष विहीन

 

काठमांडू, २२ दिसम्बर । राष्ट्रीयसभा निर्वाचन संबंधी अध्यादेश में सहमति जुटाने के लिए प्रधानमन्त्री द्वारा आह्वान प्रमुख पाँच दलों की बैठक निष्कर्ष विहीन हो गई है । राष्ट्रपति समक्ष सिफारिस अध्यादेश में सहमति जुटाने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र, संघीय समाजवादी फोरम और राष्ट्रीय जनता पार्टी सम्मिलित बैठक आह्वान किया था । लेकिन कोई भी सहमति नहीं हो पाई है ।
स्मरणीय है, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी ने प्रस्तावित एकल संक्रमणीय मतप्रणाली को ही समर्थन किया है । लेकिन एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने एकल संक्रमणीय मतप्रणाली को विरोध किया है । बैठक के बाद माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ने आग्रह किया है कि राष्ट्रपति के समक्ष जो अध्यादेश है, उसमें सहमति होनी चाहिए । लेकिन सहमति नहीं बन पाई ।’
कांग्रेस नेता विमलेन्द्र निधि ने कहा– ‘कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत एकल संक्रमणीय मतप्रणाली में फोरम नेपाल और राजपा का भी समर्थन है । लेकिन एमाले अध्यक्ष केपी ओली ने इस को असंवैधानिक बताया ।’ बैठक में एमाले और माओवादी केन्द्र के नेताओं ने देउवा को आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नयां सरकार गठन के लिए रास्ता खुला होनी चाहिए । लेकिन कांग्रेस नेताओं को कहना है कि जब तक राष्ट्रीयसभा गठन नहीं होगा, तब तक प्रतिनिधिसभा भी पूर्ण नहीं हो सकता, इसीलिए तत्काल अध्यादेश जारी होना चाहिए । बैठक के बाद कांग्रेस नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा– ‘सरकार ने जो अध्यादेश राष्ट्रपति के समक्ष पेश किया है, उसको रोकने का अधिकार एमाले–माओवादी को भी नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *