Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालिनी और वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के विच अन्तरक्रिया (फोटो फीचर सहित )

 

 हिमालिनी और वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वाधान में वीरगंज का विकास : नीति और चुनौती कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र से आबद्ध गणमान्य व्यपिक्तयों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष सुबोध गुप्ता जी ने की । कार्यक्रम को श्री हरि गौतम, प्रकाश खंडेलवाल, महेश कुमार सराबगी, प्रदीपकुमार केडिया, सुनील कुमार खेतान, मनोजकुमार दास, मुरली मनोहरि तिवारी, गाणेश लाठ, डा. श्वीता दीप्ति, मनोज उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया । वक्ताओं की मिलीजुली प्रतिक्रिया थी कि वीरगंज का सिर्फ विकास नहीं, बल्कि बारा, पर्सा, रौतहट का विकास हमें चाहिए । वीरगंज का या इस क्षेत्र का विकास बहुत हद तक कृषि के विकास से भी आबद्ध है । साथ ही नारायणी अस्पताल, विश्वविद्यालय स्थापना आदि मुद्दो को भी समेटा गया । एक विशेष बात रखी कि गई कि एक ऐसे राजनीतिक टीम का गठन हो जो सरकार और उद्योगपतियों के बीच संवाद कायम कर सके और हमारी समस्याओं से पूर्णरूपेण अवगत हो सके क्योंकि समस्याओं को बिना गहराई से जाने इसका समाधान नहीं हो सकता । भारतीय सीमा क्षेत्र की समस्याओं को भी गम्भीरता से उठाते हुए कहा कि भारतीय सीमा से सटे शहरों के आवश्यकता है क्योंकि यह काफी हद तक हमारे विकास से भी आबद्ध है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *