Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 05 मार्च

 

मेष(Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद पूर्वक प्रवास-पर्यटन का तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा।

 वृषभ(Taurus): आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विद्यार्थीजनों को पढ़ने-लिखने में बाधाओं का सामना करना होगा। मन कुछ परेशान रह सकता है। मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन रहेगा। आरोग्य में सुधार होगा। कार्य में सफलता से यश प्राप्त होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): आज आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या अभ्यास में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों से मुलाकात होगी मन प्रसन्न होगा।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेपाल के पीएम वालेन्द्र शाह: जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत-चीन-नेपाल त्रिपक्षीय तंत्र का प्रस्ताव

कर्क(Cancer): आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और आनंद का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। धन का खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लीजिएगा ऐसी गणेशजी सलाह देते है। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे।

कन्या(Virgo): आजका आपका दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेमभरे सम्बंधो को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार में वातावरण आनंदप्रद रहेगा।

तुला(Libra):
 आकस्मिक खर्च के मामले में समझदारी से काम लेना होगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर चलिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढें   प्रेम मनुष्य के जीवन का वह आधार है, जिसकी कोई सीमा नहीं : बिमल सरार्फ

वृश्चिक(Scorpio): अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन की प्राप्ति के लिए अच्छे योग हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। मध्याह्न के बाद आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करना पड़ेगा। किसी के साथ अहं ना टकराए इसका ध्यान रखिऐगा। स्वभाव में क्रोध रह सकता है।

धनु(Sagittarius): 
गणेशजी कहते है कि आजका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र तथा व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आपको प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आपकी आय और व्यापार दोनों में वृद्धि होगी। किसी रमणीय स्थल पर आप घूमने जाएंगे।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आजका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित सम्बंधीजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आपके मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

कुंभ(Aquarius): 
आज का दिन शुभफलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखिएगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़िएगा। मध्याह्न के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आपका समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास भी होगा। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन(Pisces): आजका दिन दैनिक कार्यो में आपको शांति प्रदान करेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाने का आयोजन बना हो सकेगा। व्यापार में साझेदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद से मन दुखी हो सकता है। वाणी पर संयम रखिएगा। धन व्यय होने की संभावना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com