Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ताैलिहवा में निषादराज जयन्ती एवं मित्रता दिवस मनाया गया

 

तौलिहवा २४ मार्च


नेपाल विश्वहिन्दु महासंघ के द्वारा निषादराज जयन्ती एवं मित्रता दिवस तौलिहवा में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में नेपाल के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम परमानन्द झा जी एवं नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्री प्रेम लश्करी जी की गरिमामयी उपस्थिति थी ।नेपाल और भारत के एक हजार से अधिक लोगों ने उक्त कार्यक्रम में शिरकत किया । सभी ने तिलेश्वर महादेव और तिलाकोट का भ्रमण भी किया ।

यह भी पढें   पिछले छ घंटों में प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में सहयोग राशि 27 करोड़ 33 लाख रुपये तक पहुँची

इस अवसर के पूर्व संध्या में नेपाल भारत मैत्री समाज तौलिहवा और वेलहिया ब्रांच के आयोजना में पूर्व राष्ट्रपति महामहिम परमानन्द झा जी और नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्री प्रेम लश्करी जी की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई जिसमें आने वाले समय में किए जाने वाले योजनाओं के कार्यान्वयन पर विचार विमर्श किए गए । इस अवसर पर नेपाल भारत के सीमा क्षेत्र में होने वाली कठिनाइयों और उसके निदान पर भी चर्चा की गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com