Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय दूतावास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उद्यमिता सम्मेलन का अायाेजन

 

२४ मार्च

भारतीय दूतावास ने 24 मार्च, 2018 को, काठमान्डु में क्लॉक बी बिजनेस इनोवेशन के सहयोग से,  अंतर्राष्ट्रीय उद्यमिता सम्मेलन – कनेक्ट-इन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नेपाल और भारत दोनों के उद्यमियों, निवेशकों, इन्क्यूबेटर, सलाहकार ने भाग लिया। नेपाल के माननीय वित्त मंत्री, एच.ई. डॉ‍ युवराज खतिवड़ा  कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि थे। नेपाल के उभरते उद्यमी कारोबारी माहौल और भारत के साथ जुड़ने की संभावना पर उन्हाेंने अपने विचार प्रकट किए ।

यह भी पढें   सरकार ने संसद अधिवेशन को रोककर लाया अध्यादेश

कार्यक्रम काे भारत के सात मुख्य कार्यकारी अधिकारियों / निवेशक और नेपाल के आठ नेताओं ने संबोधित किया जिसमें दोनों देशों के 300 युवा उद्यमी भी शामिल थे।

कार्यक्रम में संबद्ध उप-घटनाओं में परामर्श और ऑडिशन सत्र शामिल थे, भारत और नेपाल के युवा उद्यमी सम्मिलित रुप से सहभागी थे।

उद्यमियों ने एक ऐसा मंच तैयार किया , जो दोनों देशों के साथ मिलकर नए विचारों का आदान-प्रदान करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *