Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा में कोई भी राजनीतिक सिद्धान्त नहीं हैः त्रिपाठी

 

काठमांडू, १३ अप्रिल । पूर्वमन्त्री तथा सांसद् हृदयेश त्रिपाठी ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के पास कोई भी राजनीतिक सिद्धान्त नहीं है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि राजपा द्वारा जारी आन्दोलन का औचित्य भी समाप्त हो चुका है । नेपाली रेडियो नेटवर्क में बातचीत करते हुए शुक्रबार उन्होंने ऐसी दावा की है ।
सांसद त्रिपाठी का कहना है कि राजपा ने संविधान संशोधन संबंधी मुद्दा को दरकिनार किया है और प्रधानमन्त्री ओली को प्रधानमन्त्री बनने के लिए मतदान किया है । उन्होंने आगे कहा– ‘राजपा के पास कोई भी राजनीतिक सिद्धान्त नहीं है । अब एमाले से मिलकर आगे बढ़ने का विकल्प भी राजपा के पास नहीं है ।’ सांसद् त्रिपाठी का मानना है कि राजपा के शीर्ष नेता प्रदेश नं. २ को अपना बपौती समझते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘जब तक ऐसी सोंच रहेगी, तब तक मधेशी जनता की भला होनेवाला नहीं है ।
नेता त्रिपाठी ने कहा कि संविधान संशोधन की बात कर राजपा नेताओं ने जनता को गुमराह में रखे हैं, इसीलिए एमाले से मिलने का दूसार विकल्प राजपा के पास नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रदेश नं. ५ में हम लोगों को स्थानीय चुनाव बहिष्कार के लिए कहा गया, लेकिन प्रदेश नं. २ में वे लोग चुनाव में सहभागी हो गए । इस तरह का चरित्र राजनीति के लिए ठीक नहीं है ।’
स्मरणीय है– हृदयेश त्रिपाठी वही नेता है, जो राजपा से आबद्ध थे, लेकिन बाद में उन्होंने राजपा से अलग होकर एमाले की सूर्य चुनाव चिन्ह लेकर चुनाव जीत लिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com