Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्यालय प्रमुख द्वारा बालबालिकाओं की अभिभावकत्व ग्रहण

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज, (बाँके) बैशाख १३ ।
बाँके जिला के १० कार्यालय प्रमुखों ने खजुरा गावँपालिका के १० बालबालिकाओं को अभिभावकत्व स्वीकार किया है । बैशाख १२ गते आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में १० कार्यालय प्रमुखों ने १–१ बालबालिकाओं को अभिावकत्व ग्रहण किया है ।
बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रमेश कुमार केसी ने कक्षा ९ के बलबहादुर सुनार को अभिभाकत्व प्रदान किया । इसीतरह महिला और बालबालिका कार्यालय प्रमुख शोभा शाह ने कक्षा १० में अध्ययनरत लक्ष्मी सुनार को क्षेत्रीय निर्वाचन कार्यालय नेपालगञ्ज के क्षेत्रीय निर्वाचन अधिकारी बसन्तराज अधिकारी ने कक्षा ७ के कमल रावल को, शिक्षा विकास तथा समन्वय ईकाई कार्यालय बाँके के निमित्त प्रमुख गोर्खबहादुर थापा ने कक्षा ८ में अध्ययनरत अस्मिता कुवँर को, बाँके जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक टेक बहादुर तामाङ ने कक्षा ८ में अध्ययनरत ऋतु बुढा को, शसस्त्र पुलिस के पुलिस उपरीक्षक (एसपी) फणिन्द्र पौडेल ने कक्षा ९ में अध्ययनरत सुभाष राना क्षेत्री को, भैरवनाथ गण के गणपति सुर्य थापा ने कक्षा २ में अध्ययनरत हरि घर्ती और शैक्षिक तालीम केन्द्र नेपालगञ्ज के प्रमुख रामलाल खड्का ने कक्षा ८ में अध्ययनरत अंगराज बम को अभिभावकत्व प्रदान किया ।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव


इसी तरह खजुरा गावँपालिका के उप–प्रमुख एकमाया विक ने कक्षा ६ में अध्ययनरत लक्ष्मी सार्की, प्रमुख कोष नियन्त्रक ठाकुर प्रसाद पौडेल ने तीलसरा सुनार को अभावकत्व प्रदान किया है । विद्यालय के प्रधानाध्यापक शोभाकुमारी रेग्मी के अनुसार उन लोगों ने बालबालिकाओं को झोला और स्टेशनरी सामग्री हस्तान्तरण करते हुये अभिभावकत्व ग्रहण किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी रमेश केसी ने कहा कि उन लोगों ने आर्थिक रुप से विपन्न और अभिभावक विहीन बालबालिकाओं को अभिभावकत्व ग्रहण करके सकारात्मक सन्देश को प्रवाह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *