Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#CWC19 2019 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, जानिए कब कहां होंगे भारत-पाक का महामुकाबला? टीम इंडिया का फुल शेड्यूल

 
pic source:ICC twitter

अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। क्रिकेट के इस सबसे टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 मई को ओवल में खेला जाएगा। तीन बार की फाइनलिस्ट इंग्लैंड अपना पहला खिताब जीतने के लिए बड़ा जोर लागाएगी। 10 टीमों का ये मेगा इवेंट इंग्लैंड के 10 शहरों के 11 स्टेडियम्स में खेला जाएगा। इस बार का वर्ल्ड कप 1992 के वर्ल्ड कप की ही तरह राउंड-रॉबिन फॉर्मट में खेला जाएगा। सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। 45 दिनों तक चलने वाले इस ईवेंट में 10 टीमें 48 मैच खेलेंगी।
2015 विश्वकप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी से अलग इस बार भारत अपना पहला मुकाबला साउथैम्प्टन में 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा नाकि पाकिस्तान के खिलाफ।

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड में रविवार (16 जून) को भारत-पाक का महामुकाबला होगा। आपको बता दें कि ओल्ड ट्रैफर्ड, केवल भारत-पाक मुकाबले की ही मेजबानी नहीं करेगा बल्कि ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका और पहले सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। दूसरा सेमीफाइनल एजबस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं फाइनल 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। सभी नॉकआउट मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय के सिनेट की बैठक आश्विन २२ गते

कुल मिलाकर, 46 दिनों में 48 मैचों में खेले जाएंगे। हर शनिवार को लीग चरण में डबल-हेडर यानी दो मुकाबले होंगे जिसमें दूसरा मुकाबला डे-नाइट होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, सबसे अधिक 6 खेलों की मेजबानी करेंगा। बर्मिंघम, साउथेम्प्टन, लॉर्ड्स, ओवल और नॉटिंघम में पांच गेम खेले जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com