मोरंग और सुनसरी में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक कि मृत्यु सात घायल

माला मिश्रा, बिराटनगर | नेपाल के सीमावर्ती जिला मोरंग और सुनसरी में अलग अलग जगहों आकाशीय बिजली गिरने से जहाँ एक कि मृत्यु हुई है वही चार लोग घायल हुए है । प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को सुनसरी के दुहबी वार्ड नंबर 11 में आकाशीय बिजली के चपेट में आ 18 वर्षीय रोशन ऋषिदेव की मृत्यु हुई है वही उसका साथी 24 वर्षीय मिठू मंडल घायल हुए है जिसका उपचार बिराटनगर का नोबेल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है । वही बिराटनगर वार्ड नंबर 14 जतुवा में आकाशीय बिजलीके चपेट में आने से रुक्मिणी यादव(45) भूकली यादव(16) भुलटेंन यादव(26) घायल हुए है सभी का उपचार बिराटनगर के कोशी अंचल अ स्पताल में चल रहा है ।
रविवार के सुवह आकाशीय बिजली के चपेट में आने से सुनसरी जिला अंतर्गत कप्तानगंज बॉर्डर आउट पोस्ट में कार्यरत सशस्त्र प्रहरी बल के जवान रोशन बस्नेत , सुमन बिष्ट ,खेमराज राई घायल हुए है जिसका उपचार बिराटनगर के नोवेल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है ।

