Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

मेष:घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आवागमन से आनंद का माहौल रहेगा। आकस्मिक उपहार से खुशी मिलेगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। उत्तम भोजन मिलेगा।

वृषभ:किसी के साथ गलतफहमी हो सकती है। खराब तबीयत आपके मन को उदास बनाएगी। परिश्रम का उचित परिणाम न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। दिन खर्चीला साबित होगा।

मिथुन:सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत गणेशजी देते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

कर्क:नौकरी व्यवसाय में पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से उत्साह बढ़ेगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

सिंह:उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है, कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्ति भाव प्रकट हो सकता है। मानसिक अशांति दूर होगी।

कन्या:मन को संयम में रखें, विवाद की आशंका है। शत्रु परेशान करेंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जलक्षेत्र के आस-पास सजग रहें। अत्यधिक खर्च होगा। रहस्यमयी बातों में रुचि रहेगी।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

तुला:मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य का आनंद मिलेगा। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

वृश्चिक:आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। हाथ में आए हुए अवसर हाथ से जाते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी।

धनु:पेट में तकलीफ हो सकती है। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की गणेशजी की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजनों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी।

मकर:अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान हो सकता है। धन खर्च और अपयश से बचें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

कुंभ:उत्साह में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। प्रिय व्यक्तियों के साथ और दांपत्यजीवन में अधिक धनिष्ठता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा मिलेगी।

मीन:आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *