Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंप्यूटर को इंसानी दिमाग की नकल करना सीखा रहा है गूगल

 

कल्पना कीजिये एक ऐसे कंप्यूटर की, जिसमें मानव मस्तिष्क की तरह चीजों को समझने की क्षमता हो और वह बिना कुछ बताये चीजों को देखते ही उसके बारे में

Google_himalini
कंप्यूटर को इंसानी दिमाग की नकल करना सीखा रहा है गूगल और भी

प्रतिक्रिया देता हो. जी हां यह कल्पना अब हकीकत का रूप ले रही है और दिग्गज अमेरिकी कंपनी गूगल ने कहा है कि वह मानव मस्तिष्क की समझने की क्षमता की नकल करने की कंप्यूटरों की क्षमता को दोगुना कर रही है.  गूगल के फेलो जेफ डीन एंड्रयू एनजी ने अपने ब्लॉग में कहा कि इस प्रकार प्रोग्राम किये गये कंप्यूटरों को जब यूट्यूब पर वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने बिल्ली को पहचान लिया.  शोधकर्ताओं ने कहा, ‘हमारी अवधारणा थी कि कंप्यूटर इन वीडियो को देखकर सामान्य चीजों को पहचानना सीख लेगा.’ उन्होंने कहा, ‘वास्तव में हमारे एक कृत्रिम न्यूरोन्स ने बिल्ली की तस्वीर देखने पर बहुत तेजी से प्रतिक्रिया देना सीख लिया है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क को कभी भी यह नहीं बताया गया था कि बिल्ली क्या होती है या ऐसी कोई तस्वीर नहीं दी गई थी जिस पर लिखा हो कि यह एक बिल्ली है.’

यह भी पढें   सरकार भ्रष्टाचार तथा अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री शाह

डीन ने कहा कि कंप्यूटर ने अपने आप ही यह सीख लिया कि बिल्ली कैसी दिखती है.

source AAjtak

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *