Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेसी ‘युवराज’ राहुल को मिली ‘अफगानी राजकुमारी’!

rahul gandhi
 

भारत के ‘मोस्ट एलिजबल बैचलर’ और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को लगता है नई गर्लफ्रेंड मिल गई है। एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है नेहरू- गांधी परिवार के ‘युवराज’ की महिला मित्र अफगानिस्तान के

rahul gandhi
कांग्रेसी 'युवराज' राहुल को मिली 'अफगानी राजकुमारी'!

राज परिवार से ताल्लुक रखती है।

द संडे गार्जियन’ के मुताबिक अफगानिस्तान की यह राजकुमारी वहां के दिवंगत शासक जहीर शाह की पोती हैं। हालांकि अभी उनके नाम का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है वे अब ईसाई बन चुकी हैं। अखबार के अनुसार पिछले‍ दिनों राहुल और अफगानी राजकुमारी को दिल्ली के होटल अमन में साथ-साथ देखा गया, जहां उन्होंने कुछ वक्त बिताया।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

यही नहीं पिछले दिनों जब राहुल गांधी यूरोप गए थे तो नीस शहर में भी राहुल को इस अफगानी राजकुमारी के साथ देखे जाने की खबरें सामने आई हैं।

अफगानी राजकुमारी के दादा जहीर शाह ने करीब चार दशक तक अफगानिस्तान में शासन किया था तथा बाद में उनके ही चचेरे भाई ने तख्तापलट के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। शाह निर्वासन के दौरान इटली में रहे थे तथा ता‍लिबान के पतन के बाद 2002 में अफगानिस्तान लौटे थे, जहां उन्हें राष्ट्रपिता की पदवी से नवाजा गया था।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

उल्लेखनीय है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रधानमंत्री पद के दावेदार 43 वर्षीय राहुल गांधी का नाम पहले भी वेरोनिका नाम की लड़की से जुड़ चुका है। स्पेनिश मूल की वेरोनिका की परवरिश वेनेजुएला में हुई है। वर्ष 1999 में क्रिकेट विश्वकप के अवसर पर दोनों को साथ-साथ देखा गया था। अखबारों ने भी दोनों की तस्वीरें प्रकाशित की थीं। ऐसा माना जाता है कि तब राहुल गांधी ने भी संकेत दिए थे वेरोनिका उनकी गर्लफ्रेंड है। (एजेंसियां)

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार और दक्षिण एशिया के भविष्य पर मंडराता जल संकट! : डॉ.श्वेता दीप्ति

source: webduniya

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com