Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेट्रो ने कहा ‘भड़काऊ’ कपड़े न पहनें, महिलाएँ नाराज

 

चीन में इंटरनेट पर इनदिनों महिलाओं के लिबास को लेकर चर्चा गर्म है. चर्चा का केंद्र है कि क्या महिलाएँ अपनी मर्जी के कपड़े पहने सकती हैं या नहीं.

china metro rail
मेट्रो ने कहा 'भड़काऊ' कपड़े न पहनें, महिलाएँ नाराज

हुआ दरअसल यूँ कि शंघाई शहर की भूमिगत रेल सेवा ने एक तस्वीर वेबसाइट पर लगाई जिसमें एक महिला रेल प्लैटफॉर्म पर ‘उत्तेजक’ कपड़े पहने हुए खड़ी है. साथ में कैप्शन लिखा था कि ऐसी पोशाक पहनने से विकृत मानसिकता वालों का ध्यान खिंचेगा.

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: मृतकों की संख्या 1,114 पहुंची, 3,916 लोग अब भी लापता

शंघाई मेट्रो अथार्टी ने लिखा, “हैरानी की बात नहीं कि ऐसे कपड़े पहनने के बाद महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होता है. विकृत मानसिकता वालों से बचना मुश्किल है.”

“हैरानी की बात नहीं कि ऐसे कपड़े पहनने के बाद महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार होता है. विकृत मानसिकता वालों से बचना मुश्किल है.”

शंघाई मेट्रो

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि उस महिला का लिबास वाकई रिवीलिंग है लेकिन बहुत सारी महिला यात्रियों ने इस पर ऐतराज जताया है. चीनी औरतों का कहना है कि महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थलों पर दुर्व्यवहार की समस्या के लिए महिलाओं को ही क्यों दोषी ठहराया जा रहा है.

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जन्माष्टमी की धूम

चीन में इंटरपेट पर जिन मुद्दों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनमें ये विषय दूसरे नंबर पर है. कईयों ने तो मेट्रो पर प्रदर्शन भी किया है.

बैनर लेकर आई एक महिला ने लिखा था, मैं ऐसे कपड़े पहन सकती हूँ, पर आप मेरे साथ गलत व्यवहार नहीं कर सकते.

हालांकि मेट्रो में यात्रा करने वाले कई लोगों ने इसका विरोध भी किया है. एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में अब तक 45 हजार लोग जवाब दे चुके हैं जिसमें 70 फीसदी से ज्यादा ने कहा कि महिलाओं को ट्रेन या बस से सफर करते हुए ठीक ठाक कपड़े पहनने चाहिए.

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com