Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गांवपालिका में केंद्र परिवर्तन पर ऐसे मनाई खुशियां

रेयाज आलम । बीरगंज, श्रावण २4गते :-  कालिकामाई गांवपालिका के केंद्र परिवर्तन होने की सूचना राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद कालिकामाई गांवपालिका में खुशियों का माहौल है। कालिकामाई गांवपालिका के लोग ये ख़बर सुनते ही कल्ह ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, डिजे और आतिशबाजी के साथ कालिकामाई के मंदिर पहुच कर पूजा-अर्चना किए।
कालिकामाई गांवपालिका बनने के बाद से ही गांवपालिका का केंद्र बदलने का जनदबाव था। गौरतलब है कि गांवपालिका का केंद्र मुडली वार्ड में था जो कि गांवपालिका के दूसरे छोड़ पर था। कालिका माई गांवपालिका का नया केंद्र गांवपालिका के बीचोबीच और कालिकामाई मंदिर के पास रखने का निर्णय हुआ है। केंद्र परिवर्तन का मुद्दा लोगों की सुबिधा और आस्था से जुड़ा बिषय है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *