Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद यादव द्वारा पुनः नाकाबन्दी करने की चेतावनी

 

वीरगंज, २० अगस्त । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद प्रदीप यादव ने कहा है कि नेपाल–भारत सीमा में तरबार (दिवार) रखने का षडयन्त्र हो रहा है । उनका मानना है कि अगर ऐसा किया जाएगा तो नेपाल में पुनः नाकाबन्दी हो सकता है । उन्होंने कहा कि नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूह द्वारा तैयार प्रतिवेदन में सीमा क्षेत्र में ‘तारबार’ लगाने की बात की गई है ।
सोमबार वीरगंज में नेपाल भारत मैत्री चिकित्सा शिविर द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण में बोलते हुए सांसद् यादव ने अनुमान करते हुए कहा कि भेषबहादुर थापा नेतृत्व में निर्मित प्रबुद्ध समूह द्वारा तैयार प्रतिवेदन में सीमा व्यवस्थापन के नाम में आवत–जावत के लिए तारबार तथा पासपोर्ट संबंधी व्यवस्था करने के लिए सुझाव दिया गया है । उनका मानना है कि अगर ऐसा किया जाएगा तो नेपाल–भारत के बीच जो रोटी–बेटी का सम्बन्ध है, वह बिगड़ जाएगा ।
सांसद् यादव ने कहा– ‘सदियों से जारी रोटी–बेटी का संबंध में दरार पैदा करने का षडयन्त्र हो रहा है, इसको फर्दाफास करना चाहिए ।’ उनका मानना है कि नेपाल की सीमा रक्षा मधेशी जनता ने किया है, उसमें कोई तारबार की आवश्यकता नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल–भारत बीच सीता–राम के समय से ही रोटी–बेटी का सम्बन्ध है । आज भी अयोध्या से बारत आती है । इसको बन्द करने की कोशीश हो रही है ।’ यादव को कहना है अगर सीमा व्यवस्थापन के नाम में निर्वाध आवत–जावत में कोई व्यवधान खड़ा की जाएगी तो नेपाल–भारत संबंध में ही असर पड़ सकता है । सांसद् यादव ने आगे कहा कि इसके संबंध में वह सदन में भी बोलेगे और आवश्यकता पड़ने पर पुनः नाकाबन्दी करने के लिए भी तैयार हैं ।
कार्यक्रम के.अवसर पर प्रदेश सांसद राजेश्वर प्रसाद साह तेली, वीरगंज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी लगायत वक्ताओं ने भी अपनी–अपनी ओर से विचार व्यक्त किया । स्वास्थ्य शिविर में सहभागी लोगों को निःशुल्क रक्त परीक्षण कर आवश्यक दिखने पर ६ महीने के लिए निःशुल्क औषधी भी दिया जाएगा । वीरगंज आशाराम हस्पिटल की सहकार्य में गान्धी ग्लोबल फेमिली नेपाल, नेपाल भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ, नेपाल भारत मैत्री जनजागरण अभियान ने कार्यक्रम आयोजन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *