Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डायविटिज का उपचार एक्यूप्रेसर से सम्भव : सर्वदेव प्रसाद गुप्ता (एक्युप्रेसर गोष्ठी सम्पन्न)

 
वीरगंज | डायविटिज रोग का उपचार एक्युप्रेसर द्वारा किया जा सकता है, असाहय रोगों में उपचार हेतु भी एक्युप्रेसर रामवाण है । उक्त बाते विश्व प्रसिद्ध एक्युप्रेसर महागुरु सर्वदेव प्रसाद गुप्ता ने बिहार एक्युप्रेसर योग काँलेज, पटना, स्वास्थ्य जागरुकता मिशन एंव नेपाल–भारत सहयोग मंच के संयुक्त तत्वावधान और जैन स्वेताम्बर तेरापंथ सभा के सहयोग में जैन तेरापंथी भवन, वीरगंज मे आयोजित दो दिवसिय अन्तरर्राष्ट्रिय एक्युप्रेसर काँन्फेरेन्स के दुसरे दिन कहा ।
शनिवारको आयोजित चिकित्सा कार्यक्रम में नेपाल एंव भारत के विभिन्न राज्यों से आए चिकित्सको द्वारा २५० रोगियों की चिकित्सा की गयी । नेपाल भारत मंच के अध्यक्ष अशोक बैद्य जी ने बताया कि डायविटिज, ब्लडप्रेसर, कमरदर्द, सायटिका, गर्दन दर्द आदि रोगियों की संख्या अधिक रही तथा उन्हे उपचार दिया गया ।
कार्यक्रम संयोजक भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद् आयुष मन्त्रालय के सदस्य डा. अजय प्रकाश ने स्वास्थ्य नीति में शामिल करने के आश्वासन के लिए नेपाल प्रदेश–२ के मुख्य मन्त्री लालबाबु राउत को धन्यवाद दिया है । सह–संयोजक डा. जयसवाल ने बताया कि नेपाल में स्थायी रुप से एक्युप्रसर चिकित्सा सेवा प्रारम्भ किया जाएगा ।
कार्यक्रम मे सांसद लक्ष्मण प्रसाद कर्ण, एमएलए रागिनी वरनवाल, सीडीओ लोकनाथ ढकाल, एसपी रेवती ढकाल, प्रसिद्ध उद्योगपति बाबुलाल चचांन, सविन्द्र वरनवाल, जैन स्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार वैद्य, दीनानाथ कलवार सहित शहर के दर्जनो गणमान्य का सहयोग सराहनीय रहा ।
डा. सर्वदेव प्रसाद गुप्ता जी के नेतृत्व में डा. संतोष, डा. अनुप, चिकित्सक डा. सुमन, डा. अर्चना, डा. अमरदीप, डा. धमेन्द्र, डा. प्रदीप, डा. दीपक वाटी, डा. रवि, डा. राजकिरण, डा. मुकेश, डा. मिनाक्षी, डा. रोहित आदि द्वारा चिकित्सा कार्य किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में शामभवी प्रकाश ने स्वागत गान प्रस्तुत किया । हरिनारायण प्रसाद गुप्ता, अमिरी लालप्रसाद कलवार, विधायक ओमप्रकाश शर्मा आदिका सहयोग सराहनीय रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *