Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कान्तिपुर पब्लिकेशन के संस्थापक तथा संचार उद्यमी ज्ञावली भी नहीं रहे

 

काठमांडू, १४ अक्टूबर । उद्यमी हेमराज ज्ञावली अब हमारे बीच नहीं रहे हैं । ७९ वर्षीय ज्ञावली का शनिबार शाम में निधन हो गया है । पारिवारिक स्रोत के अनुसार बांसबारी स्थित गंगालाल हृदयरोग केन्द्र में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है । ज्ञावली पूर्व प्रशासक तथा कान्तिपुर पब्लिकेशन और नेपाल रिपपब्लिक मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष हैं ।
ज्ञावली वि.सं. २०१७ साल से सरकारी सेवा में प्रवेश किए थे । प्रमुख जिला अधिकारी, महानिर्देशक और सह–सचिव की जिम्मेदारी उन्होंने निर्वाह किया है । ज्ञावली के श्रीमती और ३ पुत्र हैं । शनिबार रात में ही उनका अन्तिम संस्कार किया गया है । स्व. ज्ञावली के पुत्र विनोदराज ज्ञावली के नेतृत्व में नेपाल रिपब्लिक मीडिया संचालित हैं । जहां से नागरिक दैनिक लगायत पत्र–पत्रिका प्रकाशिती होती है ।

यह भी पढें   अब तक १८७ पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, ४२० पर्यटक सम्पर्क से बाहर

स्मरणीय है, कल शनिबार रात में ही कांग्रेस नेता तथा पूर्वमन्त्री चक्र बास्तोला का भी निधन हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com