Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस धर्म निरपक्षेता के पक्ष में ही हैः निधि

 

धनगढी, २० नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता संबंधी व्यवस्था से पीछे हटेवाली नहीं है । अर्थात् उनका कहना है कि नेपाली कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता के ही पक्ष में है । पार्टी की राजनीतिक मस्यौदा समिति द्वारा मंगलबार धनगढी में आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उपसभापति निधि ने कहा– ‘आज भी कांग्रेस के कही नेता कहते हैं कि देश में हिन्दू धर्मावलम्बियों की संख्या अधिक हैं, उन लोगों को लगता है कि धर्म निरपेक्षता के पक्ष में रहने के कारण वोट घट जाता है, लेकिन मुझे इस में विश्वास नहीं है ।’
नेता निधि को कहना है कि धर्मनिरपेक्षता की मतलव हिन्दू धर्म का विरोध करना नहीं है । उनका यह भी कहना है कि आसन्न महासमिति बैठक के बाद नेपाली कांग्रेस, गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता, समावेशीता जैसे मुद्दा में और स्पष्ट हो जाएगी । नेता निधि को यह भी कहना है कि राजनीतिक कदम हरदम आगे बढ़ने के लिए होता है, पीछे हटने के लिए नहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *