Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी द्वारा नेपाली अनुदित पुस्तक का लोकार्पण

 

 

नई दिल्ली 8/12/18 दिल्ली इंदिरागांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सभागार में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय भाषा अकादमी के अध्यक्ष सुधाकर ठाकुर जी की कविता संग्रह जिंदगी बस यूं ही का नेपाली भाषा मे अनुदित जिंदगी केही यस्ते और सुरेखा शर्मा शांति की प्रतिनिधि कहानियां, तथा नेपाल और भारत विशेष पर आधारित पत्रिका हिंदुस्तानी भाषा भारती का लोकार्पण किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि मॉरीशस दूतावास के प्रथम सचिव थे तथा नेपाल दूतावास के संस्कृति सलाहकार श्री होम प्रसाद लुइटेल, और नेपाल दूतावास के ही उमाकांत आचार्य एवं इंदिरागांधी कला केंद्र के सदस्य सचिव सचिदानंद जोशी की गरिमामयी उपस्थिति थी । जिंदगी कुछ यूं ही का नेपाली भाषा में अनुवाद नेपाल के राजकुमार श्रेष्ठ ने किया है । कार्यक्रम में काठमांडू नेपाल से हिमालिनी मासिक पत्रिका के संपादक तथा त्रिविवी हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ श्वेता दीप्ति ने शुभकामनामन्तव्य दिया | कार्यक्रम में काठमांडू नेपाल से हिमालिनी मासिक पत्रिका के प्रवंध निदेशक सच्चीदानंद मिश्र  अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । मुख्य वक्ताओं ने साहित्यिक अनुवाद की आवश्यकता पर बल दिया |

यह भी पढें   कांग्रेस के संस्थापन इतर पक्ष का जिला अधिवेशन औपचारिक रूप से शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com