Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी वकिलों की सम्मेलन पौष ८ गते से काठमांडू में

 

काठमांडू, १५ दिसम्बर । सरकारी वकिलों की दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी पौष ८ गते से काठमांडू में होने जा रहा है । महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने शुक्रबार एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए इसके संबंध में औपचारिक जानकारी दी है । पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए महान्यायाधिवक्ता अग्निप्रसाद खरेल ने कहा कि पौष ८ गते राष्ट्रीय सभागृह में राष्ट्रपति विद्यादेवी के हाथों सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा ।
सम्मेलन पौष १० गते तक चलेगा । उस दिन उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन की हाथों सम्मेलन की समापन की जाएगी । कहा जाता है कि सम्मेलन मार्फत नयां मुलुकी ऐन की प्रभावकारी कार्यान्वयन के लिए साझा अवधारणा तय की जाएगी । सम्मेलन में महान्यायाधिवक्ता, २३ सह–महान्यायाधिवक्ता, ३७९ सरकारी वकिल सहभागी होंगे और ८० से अधिक पर्यवेक्षक रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *