Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू राष्ट्र की मुद्दा कांग्रेस को समाप्त करेगीः प्रचण्ड

काठमांडू, २३ दिसम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेपाली कांग्रेस के भीतर जो हिन्दू राष्ट्र की मुद्दा उठ रही है, उस मुद्दा के कारण कांग्रेस समाप्त भी हो सकती है । कांग्रेस के भीतर हो रहे हिन्दू राष्ट्र संबंधी मुद्दा में आपत्ति प्रकट करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘जनता की बलिदानी से देश को संघीयता, गणतन्त्र, धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता प्राप्त हुई है । वर्तमान संविधान के लिए यह ४ मजबुत पक्ष है, जिसमें से किसी एक को तोड़ने की दुस्सास कांग्रेस न करें ।
अध्यप प्रचण्ड शानिकार काठमांडू में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में बोल रहे थे । उनका कहना है कि पुनः हिन्दू राष्ट्र के लिए बहस करना देश को पश्चगमन की ओर ले जाना है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल विविधता से भरिपूर्ण देश है, यहाँ किसीएक धर्म और संस्कृति का वाकलात करना बेइमानी है, जा खतरापूर्ण साबित हो सकती है ।’ स्मरणीय है, काठमांडू में जारी कांग्रेस महासमिति बैठक में सहभागी अधिकांश कांग्रेस नेता नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए बहस कर रहे हैं ।

यह भी पढें   चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार १५ करोड़ तक खर्च करता हैः नेता झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *