Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक मूलाधार में आने के लिए प्रचण्ड ने किया विप्लव से आग्रह

 

पोखरा, ११ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने वार्ता के माध्यम से राजनीतिक मूलधार में आने के लिए नेत्रविक्रम चन्द विप्लव से आग्रह किए हैं । सोमबार पोखरा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि २५ साल पहले उन्होंने जनयुद्ध के नाम में जो किया, आज विप्लव वही कर रहे हैं, जो विल्कुल असान्दिर्भिक है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘मैं विप्लव को अच्छी तरह जनता हूं । सचिवालय में रहकर हम लोगों ने लम्बे समय साथ–साथ काम किया है । मैंने अथवा पार्टी ने २५ साल तक जो किया, अब उसी का नक्कल किया जाता है तो उससे कुछ होनेवाला नहीं है । उस समय की परिस्थिति और आज की परिस्थिति विल्कुल अलग है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि प्रचण्ड का नक्कल करने से कोई भी प्रचण्ड नहीं बन सकता, इसीलिए राजनीतिक मूलधार में आकर राजनीति करना ही बेहत्तर है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed